Move to Jagran APP

कोहरे व ओस की बूंदों से वाहनों की रफ्तार धीमी

सुबह दस बजे तक बरस रही ओस की बूंदे कोहरे में सड़कों पर आवागमन भी प्रभावित

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 11:31 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 11:31 PM (IST)
कोहरे व ओस की बूंदों से वाहनों की रफ्तार धीमी
कोहरे व ओस की बूंदों से वाहनों की रफ्तार धीमी

जागरण संवाददाता, बस्ती : ठंड का कहर बरकरार है। पूस की रात ओस से भरी हुई हैं। घर, मकान, पेड़-पौधे, कोपल सभी ओस की बूंदों से भीगे हुए हैं। आधे दिन तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कहर में सड़क, बागीचा, पेड़-पौधे सब गुम रहे। सड़कों पर आवागमन दोपहर तक प्रभावित रहा। दिन में भी वाहनों को लाइटों के सहारे चलना पड़ रहा है। लुढ़के पारे के बीच घुप्प कोहरा चहुंओर छाया रहा। जिदगी घरों में दुबकी रही। बेजुबान भी अपनी सुरक्षा में ठौर की तलाश करते रहे। घर, पेड़, झाड़ियों की ओट में वह अपना ठिकाना बनाए थे। सुबह दस बजे तक घुप्प कोहरे में दूर तक नहीं देखा जा रहा था। सूरज की सूर्ख किरणें धरा पर दोपहर 12 बजे उतरी तो राहत मिली। सूरज की किरणों में सामान्य दिनों की तरह ताप नहीं था। धुंध के बीच सर्द हवाओं का झोंका भी था। आग, हीटर, ब्लोअर के सहारे जीवन निर्भर रहा। गांवों में अलाव के पास बुजुर्ग, महिला, बच्चे, जवान सभी बैठे रहे। शाम ढलने के बाद ठंड का असर फिर बढ़ गया। दिन में बढ़ रहा आवागमन

loksabha election banner

कोहरे से सभी प्रमुख मार्गों पर रात के समय आवागमन प्रभावित हो रहा है। हाईवे पर रात दस बजे के बाद वाहनों की संख्या कम हो जा रही है। जरूरतमंद ही धीमी रफ्तार से यात्रा तय कर रहे हैं। भारी वाहन जहां-तहां खड़े हो जा रहे हैं। आज मौसम साफ रहने की संभावना

बुधवार को दिन में 12 बजे के बाद हल्की धूप निकली। शाम होने से पहले ही सूरज फिर बादलों की ओट में छिप गए। कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया के वैज्ञानिक डा. आरवी सिंह के अनुसार अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आगामी 24 घंटे में मौसम साफ रहने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.