बाढ़ की समस्या लेकर रालोद नेता भूख हड़ताल पर
बाढ़ की समस्या को लेकर रालोद नेता चंद्रमणि पांडेय सोमवार से जिलाधिकारी कार्यालय पर भूख हड़ताल शुरू कर दिए। दोपहर बाद वह अपने समर्थकों के साथ यहां आए और अनशन पर बैठे
बस्ती : बाढ़ की समस्या को लेकर रालोद नेता चंद्रमणि पांडेय सोमवार से जिलाधिकारी कार्यालय पर भूख हड़ताल शुरू कर दिए। दोपहर बाद वह अपने समर्थकों के साथ यहां आए और अनशन पर बैठे। चेतावनी दी कि जब तक समाधान नहीं होगा तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। रालोद नेता ने कहा कि जनपद को बाढ़ मुक्त बनाने के लिए पक्के बांध के निर्माण की जरूरत है। इसकी मांग काफी दिनों से उठाई जा रही है। नदी तट पर बसे गांव को कटान से बचाने के लिए ठोकर निर्माण जरूरी है। इसके लिए विशेष पैकेज की जरूरत है। एससीएसटी एक्ट का दुरुपयोग रोका जाना चाहिए। बगैर जांच गिरफ्तारी कतई उचित नहीं है। यह भी सुनिश्चित हो कि जांच में इलजाम गलत पाए जाने पर संबंधित पर जुर्माना और जेल होना चाहिए। फुटहिया में ध्वस्त ब्रिज से हुए नुकसान के जिम्मेदारों को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि उनके भोजन पानी और सुरक्षा का इंतजाम आंदोलन होने प्रशासन करें। श्याम मणि, जग्गीलाल, राम आशीष, मन्नू, गंगाजलि, माता प्रसाद, मनीष, राम केवल, तारा, अमरजीत शर्मा, सुशील यादव, मंगल यादव, नंदिनी, बैजनाथ, पवन यादव, विशाल शर्मा, दीनदयाल यादव, राहुल, उमेश यादव, मनीराम मौजूद रहे।