छत की कुंडी से लटक किशोर ने दी जान
नगर थाना क्षेत्र के टेमा गांव की घटना
बस्ती: नगर थानाक्षेत्र के टेमा गांव में 13 वर्षीय किशोर ने कमरे के छत की कुंडी से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक आठवीं कक्षा का छात्र था।
नगर थाना क्षेत्र के टेमा गांव निवासी 13 वर्षीय करन पुत्र विजय बहादुर शनिवार को स्कूल से घर वापस आया। इसके बाद वह छत पर चला गया। शाम तक जब घर वालों ने उसे नहीं देखा तो उसकी खोजबीन शुरू की। उसे तलाशते परिजन छत पर बने कमरे में पहुंचे। वहां कमरे में रस्सी के सहारे करन लटक रहा था। आनन-फानन में परिजनों ने उसे नीचे उतारा, मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी मुंबई रह रहे उसके पिता को फोन पर दी गई। रात भर करन का शव घर पर ही पड़ा रहा। सुबह जब जब उसके पिता पहुंचे तो उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे नगर थाने के उप निरीक्षक चंद्रकांत पांडेय ने शव को कब्जे में ले लिया। कहा कि किशोर ने किन कारणों से आत्महत्या की पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।