घर-घर यज्ञ,हर घर यज्ञ के थीम पर होगा वेद प्रचार
यह क्लेश से मुक्त करने व कोरोना महामारी को हराना ही इस कार्यक्रम का लक्ष्य है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 09:46 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 06:03 AM (IST)
बस्ती : आर्य समाज नई बाजार की ओर से आयोजित होने वाला श्रावणी उपाकर्म एवं वेद प्रचार सप्ताह कोरोना संक्रमण के चलते इस वर्ष सामूहिक रूप से आयोजित नहीं हो पायेगा। आर्य समाज के प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि इस वर्ष श्रावणी उपाकर्म घर घर यज्ञ, हर घर यज्ञ के थीम के साथ आयोजित होगा। बताया कि व्यक्ति का सबसे बड़ा शत्रु अविद्या है। अविद्या से ग्रस्त व्यक्ति दूसरों का क्या अपना भी कल्याण नहीं कर सकता। यह क्लेश से मुक्त करने व कोरोना महामारी को हराना ही इस कार्यक्रम का लक्ष्य है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें