Move to Jagran APP

केरल के बाढ़ पीड़ितों को 20. 86 लाख की मदद

केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद में बस्ती ने भी पहल की है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने 20 लाख 86 हजार 111 रुपये की आर्थिक मदद की है। इनमें से 13.22 लाख आरटीजीएस के जरिए मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजा जा चुका है, शेष राशि का ड्राफ्ट बनाकर भेजा गया

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 11:24 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 11:24 PM (IST)
केरल के बाढ़ पीड़ितों को 20. 86 लाख की मदद
केरल के बाढ़ पीड़ितों को 20. 86 लाख की मदद

बस्ती: केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद में बस्ती ने भी पहल की है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने 20 लाख 86 हजार 111 रुपये की आर्थिक मदद की है। इनमें से 13.22 लाख आरटीजीएस के जरिए मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजा जा चुका है, शेष राशि का ड्राफ्ट बनाकर भेजा गया है। जिलाधिकारी की ओर से केरल के बाढ़ पीड़ितों की आर्थिक मदद के लिए पिछले दिनों सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से एक-एक दिन का वेतन देने का अनुरोध किया गया था। जिसके क्रम में राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने दरियादिली दिखाई और 13 लाख 22 हजार रुपये से अधिक की मदद की। इसके बाद विकास विभाग का नंबर रहा। उसने कुल 7.62 लाख रुपये केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एकत्रित किया। इसका गुरुवार को डिमांड ड्राफ्ट बनवाकर भेजा गया। डीएम डा. राजशेखर ने कहा कि केरल में कभी बाढ़ नहीं आती थी, इस बार अप्रत्याशित रूप से वहां बाढ़ और और उसने भयंकर तबाही मचाई। इसे सरकार ने राष्ट्रीय विपदा घोषित कर लोगों को बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने को कहा। कहा कि आपदा के समय जाति, धर्म, वर्ग और क्षेत्र का भेदभाव भूलकर लोगों को पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी अर¨वद कुमार पांडेय ने कहा कि सभी को केरल के बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव मदद करनी चाहिए। डीएम ने इस दौरान सभी अधिकारियों को बच्चों को कुपोषण मुक्त कराने के लिए संकल्प दिलाया। इस मौके पर एडीएम रमेशचंद्र, सीआरओ आरडी पांडेय, उप निदेशक सूचना मुरलीधर ¨सह,डीडीओ नीरज श्रीवास्तव, सीएमओ डा. जेएलएम कुशवाहा, डीपीआरओ शिवशंकर ¨सह, डीपीओ गायत्री देवी, सीवीओ डा. अश्वनी कुमार तिवारी, एआर कोआपरेटिव आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.