बस्ती में झमाझम बारिश से किसानों में खुशी, गन्ना की फसल के लिए बरसा सोना
बस्ती के मुंडेरवा क्षेत्र में हुई भारी बारिश से किसानों में खुशी की लहर है, जिससे गन्ने की सिंचाई और ...और पढ़ें
-1780825204680_m.webp)
मुंडेरवा नगर पंचायत के श्रीरामनगर वार्ड की टूटी सड़क पर भरा पानी। जागरण
HighLights
मुंडेरवा में भारी बारिश से किसानों में खुशी की लहर।
गन्ने की सिंचाई और धान की फसल को मिला जीवनदान।
नगर पंचायत मुंडेरवा की सड़कों पर जलभराव की समस्या।
संवाद सूत्र, मुंडेरवा, (बस्ती)। दोपहर बाद चार बजे मुंडेरवा क्षेत्र में जमकर वर्षा होने से किसानों में खुशी है। वर्षा होने से जहां एक तरफ गन्ने की सिचाई से राहत मिली, वहीं धान के फसल की तैयारी के लिए खेत की तैयारी शुरू हो जायेगी। वर्षा से प्रसन्न किसानों ने कहा कि पानी नही सोना बरसा है।
शनिवार की शाम चार बजे मुंडेरवा क्षेत्र में झूम के बदरा बरसे। किसान राम अज्ञा ,परमात्मा चौधरी, रामसजीवन, राम उग्रह ,रणजीत ने बताया कि वर्षा होने से गन्ने की सिचाई में होने वाला खर्च तो बचेगा ही साथ ही गन्ने की अच्छी बढ़वार भी होगी।
20 मिनट हुई इस वर्षा से खेतों में नमी पर्याप्त होने की वजह से धान की नर्सरी भी खराब नही होगी, जो कि वर्षा नहीं होने से पीली पड़ जाती थी या फिर रोग लग जाता था।
वर्षा होते सड़कों पर भर गया पानी ,नगर पंचायत की खुली पोल
पहली वर्षा में ही नगरपंचायत मुंडेरवा की सड़कों पर गांठ भर पानी भर गया। जिससे लोगों को गंदे पानी से होकर आना जाना पड़ा। नगरपंचायत का गठन हुए लगभग छह वर्ष हो गए बावजूद जलनिकासी की समस्या जस की तस बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- बस्ती में ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, गोरखपुर जा रहे थे दवा लेने
नगरपंचायत के नेताजी सुभाषचंद्र बोस नगर वार्ड में गैस एजेंसी गली में 12 से 15 परिवार अपना मकान बनाकर रहते है। वर्षा होते रास्ते में लबालब पानी भर जाता है। श्रीराम नगर और अब्दुल कलाम नगर वार्ड का भी है।
सड़क पर बने गड्ढों में जगह -जगह पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
नगर पंचायत मुंडेरवा की अधिशासी अधिकारी कीर्ति सिंह ने बताया कि टेडर हो गया है। शीघ्र ही सड़क व नाली निर्माण कराया जाएगा।
