विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्ती में ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, गोरखपुर जा रहे थे दवा लेने

Published: Sun, 07 Jun 2026 10:02 AM (IST)

बस्ती में गोविंद नगर स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर 55 वर्षीय अर्जुन राजभर की मौत हो गई। वह दवा ...और पढ़ें

मौके पर जांच करती पुलिस। जागरण

मौके पर जांच करती पुलिस। जागरण

HighLights

  1. गोविंद नगर स्टेशन के पास मिला शव।

  2. दवा लेने गोरखपुर जा रहे थे बुजुर्ग।

  3. चलती ट्रेन से गिरने से हुई मौत।

जागरण संवाददाता, बस्ती। गोविंद नगर स्टेशन के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां ट्रैक के किनारे 55 वर्षीय अर्जुन राजभर का शव मिला। वह वाल्टरगंज के छोटा बढ़या गांव के रहने वाले थे।

स्वजन के अनुसार, अर्जुन शनिवार शाम पैसेंजर ट्रेन से दवा लेने गोरखपुर जाने के लिए निकले थे। आशंका है कि चलती ट्रेन से संतुलन बिगड़ने के कारण वह नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में सात लाख से अधिक स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बिजली बिल का बेसब्री से इंतजार, 10 जून तक मिलने की उम्मीद

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान बुजुर्ग की जेब से गोरखपुर का रेल टिकट मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है।