विधायकों व कार्यकर्ताओं से मिले मंत्री
पार्टी पदाधिकारियों से की सदस्यता अभियान पर चर्चा
बस्ती : प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह सर्किट हाउस में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की मंडलीय समीक्षा बैठक के बाद भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से मिले। जनपद के विधायकों ने उनके समक्ष अपनी बात रखी। मंत्री ने पार्टी की गतिविधियों व कार्यक्रमों की चर्चा की। मंत्री ने पदाधिकारियों से कहा कार्यकर्ताओं को सहेजें सदस्यता अभियान के तहत नए लोगों को जोड़ें। अभियान की गति बढ़ाएं। विधायक सदर दयाराम चौधरी, विधायक महादेवा रवि सोनकर, विधायक हर्रैया अजय सिंह, विधायक रुधौली संजय प्रताप जायसवाल, नपा अध्यक्ष रूपम मिश्रा के साथ बैठक की पार्टी के कार्यक्रमों की समीक्षा की। जिलाध्यक्ष पवन कसौधन से फीडबैक लिया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरखपुर अजय सिंह गौतम, अखंड प्रताप सिंह, राकेश श्रीवास्तव, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, राजन मिश्र मौजूद रहे।