उमड़े श्रद्धालु, जगमग हुई कुआनो
कुआनो नदी की महाआरती का कार्यक्रम फिर यादगार बना। दिन का पहर ढलते ही शहर से आस्था का सैलाब उमडा
बस्ती : कुआनो नदी की महाआरती का कार्यक्रम फिर यादगार बना। दिन का पहर ढलते ही शहर से सटे अमहट घाट पर श्रद्धालु उमड़ पड़े। चित्रांश क्लब के संयोजन में शुरू हुआ यह आयोजन इस बार हजारों के श्रद्धा से जुड़ा नजर आया। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने संयोजन समिति के साथ कदमताल की। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे एकत्र हुए। मंगलगान हुआ। नदी की जल धारा को जीवन धारा से जोड़कर इसकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया। भजन गायकों की अछ्वुत प्रस्तुति के बीच आरती शुरू हुई तो हजारों हाथ दीपक की रोशनी लिए आगे बढ़ गए। हर कोई स्तुति गान कर कुआनो में दीपदान किया। देखते ही देखते घाट की सीढि़यों से लेकर नदी की धारा तक दीपों की रोशनी से जगमग हो उठा। बनारस की गंगा आरती का ²श्य जीवंत हो उठा। देर तक वैदिक मंत्रोच्चार हुए। गगनभेदी जयकारे गूंजे। घाट का अछ्वुत ²श्य देखते बन रहा था। दीपों की थाल से घाट को सजाया गया। क्लब पदाधिकारी, सदस्य, सामाजिक संगठन, विद्यार्थी, शिक्षक एक साथ आरती में शामिल हुए। कुआनो की आरती कार्यक्रम का चौथा साल हुजूम में तब्दील होता नजर आया। सरयू मंदिर के नेत्रजा प्रसाद मिश्र के मार्ग दर्शन में आचार्यगणों ने आरती कराई। क्लब संस्थापक राजेश चित्रगुप्त और क्लब अध्यक्ष रत्नाकर श्रीवास्तव 'आदर्श' ने कहा कि कुआनो को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। मंडल अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, संरक्षक अनूप खरे, पंकज गोस्वामी, भाजपा नेता पुष्कर मिश्र, राना दिनेश प्रताप ¨सह, संतोष ¨सह, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, सत्येंद्र श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, सनम ¨सह, अनिल कुमार पांडेय, अजय कुमार श्रीवास्तव, स्माइल खान, अविनाश श्रीवास्तव, अमर सोनी, अशोक श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव, रामानंद नन्हें, पं. सरोज मिश्र, दिनेश श्रीवास्तव, परमेश्वर शुक्ल 'पप्पू,' डा. कुलदीप ¨सह, शीला पाठक, अर¨वद श्रीवास्तव 'गोला', रमेश, संजय मौजूद रहे।
-------------------
घाट पर हुआ सुंदर कांड का पाठ
महाआरती से पूर्व कुआनो नदी के अमहट घाट पर संस्कार भारती की ओर से सुंदर कांड का पाठ किया गया। प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. पीएल मिश्र, संगठन मंत्री डा. नवीन श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष सत्या मिश्रा की देखरेख में महिलाओं ने मानस की चौपाइयों को स्वर दिया। विकास श्रीवास्तव, ओम प्रकाश पांडेय, राजेश कुमार मिश्र, रत्नेश पांडेय, संतोष ¨सह, अनुपमा श्रीवास्तव, निर्मला श्रीवास्तव, रंजना अग्रहरि, रीता त्रिपाठी, शशिकला पांडेय, उíमला पांडेय मौजूद रहीं।