यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
छत की कुंडी से लटका मिला किशोरी का शव
रौता निवासी चंद्रकला ने लालगंज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि इसी गांव के कमरुद्दीन से उनका भूमि विवाद चल ...और पढ़ें

बस्ती: नगर थाना क्षेत्र के देवापार गांव में 16 वर्षीय सरोजनी पुत्री अनूप कुमार का शव कमरे में छत की कुंडी से लटका मिला। उसके गले रस्सी का फंदा था। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक नगर बाबूलाल ने घटना के संबंध में परिवार के लोगों से पूछताछ की। परिवार वालों ने बताया कि सरोजनी की दिमागी हालत ठीक नहीं थी, उसका उपचार चल रहा था। वह 10वीं कक्षा की छात्रा थी। मंगलवार को दिन में परिवार के लोग खेत में गए थे। खेत से वापस लौटने पर सरोजनी का शव छत के कुंडी से लटका देखा। दरवाजा भी खुला था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।
दीवार तोड़ने से मना करने पर पिटाई, मुकदमा
लालगंज थानाक्षेत्र के रौता गांव में विवादित दीवार गिराने से मना करने पर दूसरे पक्ष ने एक ही परिवार की चंद्रकला व उसके देवर राम प्रकाश तथा देवरानी सुशीला को मारपीट कर घायल कर दिया। चंद्रकला व सुशीला को सिर में जबकि राम प्रकाश के चेहरे व नाक पर चोटें आईं हैं। तीनो को पीएचसी बनकटी ले जाया गया, जहां से प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. धर्मेंद्र चौधरी ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रौता निवासी चंद्रकला ने लालगंज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि इसी गांव के कमरुद्दीन से उनका भूमि विवाद चल रहा है जो न्यायालय में विचाराधीन है। मंगलवार को कमरुद्दीन, शमसुद्दीन व सलीम पुत्रगण शकील तथा असलम पुत्र राज अली विवादित दीवार गिरा रहे थे। मना करने पर एक राय होकर उन लोगों ने मारा पीटा। लालगंज थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है । आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
