गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण लगी आग
आग बुझा रहा व्यक्ति झुलसा जिला अस्पताल में भर्ती
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 09:07 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 09:07 PM (IST)
बस्ती: लालगंज थाना क्षेत्र के खदरा गांव निवासी सागर के छप्पर के घर में शनिवार की रात गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लग गई। जिससे सारा सामान जल कर नष्ट हो गया। रात में खाना बनाने के सागर की बेटी रीता के गैस चूल्हा जलाते ही पूरे घर में आग लग गई। गांव के लोगों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू किया। आग बुझाने के दौरान गांव के कमरेआलम गंभीर रूप से झुलस गए साथ ही उनका हाथ भी फ्रैक्चर हो गया। उन्हें गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सागर के घर में रखा गेहूं, चावल, कपड़ा, बर्तन और पांच हजार रुपये नकद भी जल गया है। मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल अरुण कपूर ने क्षति का आंकलन किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें