किसान पाठशाला में बताएंगे खेती की नई तकनीक
किसान पाठशाला में किसानों को उच तकनीक से खेती-किसानी करने के गुर बताए जाएंगे। जिले के 139 न्याय पंचायतों में किसान पाठशाला का आयोजन होगा। सोमवार को जनपद स्तर पर जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन इसका शुभारंभ करेंगे।
बस्ती : किसान पाठशाला में किसानों को उच्च तकनीक से खेती-किसानी करने के गुर बताए जाएंगे। जिले के 139 न्याय पंचायतों में किसान पाठशाला का आयोजन होगा। सोमवार को जनपद स्तर पर जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन इसका शुभारंभ करेंगे। 21 से 26 अक्टूबर तक पांच दिवसीय किसान पाठशाला प्राथमिक विद्यालयों में आयोजित होगी। क्षेत्र के किसान यहां मौजूद रहेंगे। कृषि विशेषज्ञ खेती-बारी की नई तकनीक बताएंगे। जिला कृषि अधिकारी संजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तैयारी पूरी कर ली गई है। सूची पंचायत स्तरीय अधिकारियों को सौंप दी गई है। किसान पाठशाला किसानों के अनाज उत्पादन में सहायक होगा। सोमवार को जिलाधिकारी को जिलाधिकारी पाठशाला का शुभारंभ करेंगे। रोज 3 बजे से पाठशाला चलेगी। यहां किसानों को खेती से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी दी जाएगी। खाद, रसायनों के प्रयोग व मिट्टी की जांच के तरीके बताए जाएंगे।