बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़ीकोल बुजुर्ग की घटना - घर में लगे बोर्ड में तार लगाते समय हुआ हादसा
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Aug 2020 05:52 PM (IST)Updated: Sun, 16 Aug 2020 05:52 PM (IST)
बस्ती: कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़ीकोल बुजुर्ग गांव में बिजली की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। हादसे के वक्त पंखा चलाने के लिए मृतक बोर्ड में तार लगा रहा था।
कौड़ीकोल बुजुर्ग निवासी 45 वर्षीय गणेश दत्त पुत्र परमात्मा प्रसाद खेती करते थे। इसी से वह परिवार का खर्च चला रहे थे। शनिवार को सुबह घर में पंखा चलाने के लिए बोर्ड में तार लगा रहे थे। इसी दौरान वह बिजली की चपेट में आकर झुलस गए। गंभीरावस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गणेश की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष कप्तानगंज हरे कृष्ण उपाध्याय ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी शव को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें