Move to Jagran APP

निकाली गई भव्य कलश यात्रा

विकास क्षेत्र साऊंघाट के सहिया बहिया मुड़ाडीहा मुंडेरवा में नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ का शुभारंभ रविवार का हुआ। सबसे पहले पूजन अर्चन के साथ कलश यात्रा निकाली गई। वेदप्रकाश आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चार किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 11:38 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 11:38 PM (IST)
निकाली गई भव्य कलश यात्रा
निकाली गई भव्य कलश यात्रा

बस्ती : विकास क्षेत्र साऊंघाट के सहिया बहिया मुड़ाडीहा मुंडेरवा में नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ का शुभारंभ रविवार का हुआ। सबसे पहले पूजन, अर्चन के साथ कलश यात्रा निकाली गई। वेदप्रकाश आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चार किया। इसके बाद 201 कन्याओं ने कलश लेकर आगे बढ़ी। इस दौरान देवी देवताओं के जयकारा गूंज रहा था। यह कुसम्हा, जमोहे, बिहरा होते हुए देवरिया शिव मंदिर पहुंची। यहां से जल भरकर यात्रा फिर आयोजन स्थल पर पहुंची। मुख्य यजमान हरीराम दूबे ने बताया कि 25 मार्च को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। इसमें जनकपुर के सूरज शरण जी महराज कुरुक्षेत्र के त्रसेमानंद महराज भागवत कथा व रामकथा का श्रवण कराएंगे। राम सिंह पटेल, राजेंद्र चौधरी, महेंद्र चौधरी, शैलेंद्र चौधरी, विजय पांडेय, ओमजी पांडेय, अमर चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, हरिशंकर, अखिलेश, पंकज मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.