बसंतकालीन गन्ने की खेती के दिए गए टिप्स
मुंडेरवा में तैयार हो रही 50 हजार क्विंटल दैनिक पेराई क्षमता वाली चीनी मिल के लिए एक पेराई सत्र में पर्याप्त गन्ने की उपलब्धता की जोर आजमाइश शुरू हो गई है। पहले सत्र में 90 लाख क्विंटल गन्ने की आवश्यकता है। शनिवार को बसंतकालीन गन्ना किसान वृहद गोष्ठी का आयोजन हुआ।
बस्ती : मुंडेरवा में तैयार हो रही 50 हजार क्विंटल दैनिक पेराई क्षमता वाली चीनी मिल के लिए एक पेराई सत्र में पर्याप्त गन्ने की उपलब्धता की जोर आजमाइश शुरू हो गई है। पहले सत्र में 90 लाख क्विंटल गन्ने की आवश्यकता है। शनिवार को बसंतकालीन गन्ना किसान वृहद गोष्ठी का आयोजन हुआ। गन्ने की खेती का रकबा बढ़ाने और खेती की आधुनिक तकनीकों का प्रयोग आवश्यक बताया गया। गन्ना विकास विभाग तथा चीनी मिल गन्ने की खेती के प्रति किसानों का रुझान बढ़ाना जरूरी है। किसानों को आधे दाम पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ट्रंच विधि से बोआई के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुख्य अतिथि चीनी निगम के प्रबंध निदेशक विमल कुमार दुबे, महादेवा विधायक रवि सोनकर ने किसानों में उपकरण भी वितरित किए। एलवी वर्मा, राकेश शाही, आशुतोष मधुकर, विश्वजीत पाल, प्रभात मिश्र, प्रदीप पांडेय, मनीष चौधरी, आशीष त्रिपाठी, आरपी ¨सह, दीवान चंद्र पटेल मौजूद रहे।