मिल श्रमिकों के समर्थन में उतरे कांग्रेसी
बस्ती चीनी मिल बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले मिल श्रमिकों का आंदोलन सोमवार को तूल पकड़ लिया। आंदोलनकारी ज्ञापन देने के लिए डीएम कार्यालय पहुंचे। एसडीएम सदर ने श्रमिकों को अन्यत्र जाकर आंदोलन करने को कहा।
बस्ती : बस्ती चीनी मिल बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले मिल श्रमिकों का आंदोलन सोमवार को तूल पकड़ लिया। आंदोलनकारी ज्ञापन देने के लिए डीएम कार्यालय पहुंचे। एसडीएम सदर ने श्रमिकों को अन्यत्र जाकर आंदोलन करने को कहा।
कलेक्ट्रेट से निकलकर श्रमिक गांधी कला भवन पहुंचे। यहां बापू की प्रतिमा के समक्ष रघुपति राघव राजा राम गाने लगे। बस्ती विकास प्राधिकरण कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों ने इस पर एतराज किया। देर शाम शास्त्री चौक पर श्रमिकों के समर्थन में कांग्रेसी भी उतर आए। शास्त्री चौक पर सभा हुई। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विश्व विजय सिंह ने कहा कि बस्ती चीनी मिल के श्रमिक और कर्मचारी भुखमरी के कगार पर है। उनके बच्चे कुपोषण का शिकार बन रहे हैं। बावजूद इसके शासन, प्रशासन श्रमिकों के बकाया मानदेय का भुगतान नहीं दिला पा रहा है। अब लड़ाई निर्णायक होगी। प्रदेश सचिव देवेंद्र निषाद, पूर्व ब्लाक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा, रमेश सिंह, ज्ञान प्रकाश पांडेय, आदित्य त्रिपाठी, संदीप श्रीवास्तव, राम गोपाल सिंह, मनोज सिंह मौजूद रहे।