Move to Jagran APP

केडीसी में अमन और एपीएन में विपिन बने अध्यक्ष

अंबिका प्रताप नरायन पोस्ट ग्रेजुएट कालेज (एपीएन) और शिवहर्ष किसान पीजी कालेज (केडीसी) में शनिवार को छात्रसंघ का चुनाव कराया गया। सुबह गहमागहमी के बीच दोनों महाविद्यालयों मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक मतदान चला। कुछ ही देर के मतगणना भी प्रारंभ कर दी गई। देर शाम दोनों महाविद्यालयों में चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 10:40 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 10:40 PM (IST)
केडीसी में अमन और एपीएन में विपिन बने अध्यक्ष

बस्ती : अंबिका प्रताप नरायन पोस्ट ग्रेजुएट कालेज (एपीएन) और शिवहर्ष किसान पीजी कालेज (केडीसी) में शनिवार को छात्रसंघ का चुनाव कराया गया। सुबह गहमागहमी के बीच दोनों महाविद्यालयों मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक मतदान चला। कुछ ही देर के मतगणना भी प्रारंभ कर दी गई। देर शाम दोनों महाविद्यालयों में चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए।

loksabha election banner

केडीसी में छात्रसंघ अध्यक्ष अमन ¨सह और एपीएन पीजी कालेज अध्यक्ष पद पर विपिन कुमार त्रिपाठी निर्वाचित घोषित हुए। परिणाम जारी होने के बाद विजयी उम्मीदवार और उनके समर्थक खुशी से उछल पड़े। अबीर-गुलाल उड़ाए गए। निर्वाचित पदाधिकारी फूल मालाओं से लाद दिए गए। एपीएन में 1814 में 1166 वोट और केडीसी में 961 में 664 वोट पड़े। मतदान को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह दिखा। एपीएन में सात पदों के लिए हुए चुनाव हुए। अध्यक्ष पद के लिए विपिन कुमार त्रिपाठी सर्वाधिक 427 वोट पाकर अध्यक्ष बने। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अम‌र्त्य सुंदरम को 395 वोट मिला। यह दूसरे स्थान पर रहे। उपाध्यक्ष पद में 406 वोट पाकर अर्जुन चौधरी विजयी हुए। शोभित गुप्त 242 वोट पाकर द्वितीय स्थान पर रहे। महामंत्री पद के लिए विनीत गोंड 604 वोट पाकर निर्वाचित हुए। 293 वोट पाकर सत्येंद्र मणि त्रिपाठी द्वितीय स्थान पर रहे। पुस्तकालय मंत्री पद पर अमित ¨सह 428 वोट पाकर निर्वाचित हुए, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव 350 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। विधि संकाय प्रतिनिधि पद पर ¨प्रस कुमार 173 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए। विजय कुमार चौधरी को केवल 39 वोट मिले। वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर मो. अशरफ 168 वोट पाकर निर्वाचित हुए। सुशील जायसवाल को 71 वोट मिले। कला संकाय प्रतिनिधि पद पर रोहित कुमार भट्ट 179 वोट पाकर विजयी हुए। पंकज ¨सह को 143 वोट पर संतोष करना पड़ा। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. एसपी ¨सह ने परिणाम घोषित किए। यहां कुल 6 बूथ बनाए गए थे। प्राचार्य डा. असलम सिद्दीकी ने सफल चुनाव पर मतदान में लगे कर्मियों का उत्साहवर्धन किया। केडीसी में अध्यक्ष पद पर अमन ¨सह 327 वोट पाकर निर्वाचित घोषित किए गए। अभिषेक पांडेय जीवन 314 वोट पाकर दूसरे स्थान पर चले गए। उपाध्यक्ष पद पर 496 वोट पाकर रजनीश यादव एकतरफा जीत दर्ज किए। उनके प्रतिद्वंदी प्रवीण चौधरी को 156 वोट प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर अभिषेक यादव नितिन 330 वोट पाकर विजयी हुए, अमित गौड़ 325 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। पुस्तकालय मंत्री पद पर अभिषेक चौधरी अक्की 361 वोट के साथ विजयी हुए। शाश्वत मिश्र 297 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर प्रमोद कुमार और कला संकाय प्रतिनिधि पद पर सत्यम उपाध्याय निर्विरोध निर्वाचित हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि यहां 5 बूथ बनाए गए थे। चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के दौरान दोनों कालेजों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। प्राचार्य डा. आरएस त्रिपाठी ने सकुशल चुनाव के लिए स्टाफ की सराहना की।

एपीएन और केडीसी कालेज में मतदान के दौरान प्रशासन चौकस रहा। जिलाधिकारी डा. राजशेखर और पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार मतदान केंद्रों का जायजा लेने खुद पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक पंकज, सीओ सिटी आलोक ¨सह, सीओ कलवारी अर¨वद वर्मा, सीओ रुधौली एसपी ¨सह, कोतवाल एमपी चतुर्वेदी, हर्रैया एसओ कपिन मुनि ¨सह, एसओ लालगंज आरके राय, एसओ सोनहा शिवाकांत मिश्र, एसओ कलवारी जयवर्धन ¨सह ने भी मोर्चा संभाले रखा। कंपनीबाग पर एसओ नगर राम आशीष यादव, चौकी इंचार्ज मदन गुप्ता, एसआइ अभिषेक ¨सह तैनात रहे। फौव्वारा तिराहे पर एसआइ दुर्गा प्रसाद के साथ पुलिस टीम मुस्तैद रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.