बस्ती में अटल जी की अस्थि विसर्जन के दौरान नाव पलटी,डूबने से बचे माननीय
शहर के कुआनों नदी के अमहट घाट पर शनिवार की शाम 6.15 बजे बड़ा हादसा होते बच गया
बस्ती : शहर के कुआनों नदी के अमहट घाट पर शनिवार की शाम 6.15 बजे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अटल अस्थि कलश विसर्जन के दौरान नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। इस पर सवार सांसद हरीश द्विवेदी,भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार,विधायक दयाराम चौधरी और रवि सोनकर सहित कई लोग नदी में गिर गए। अचानक हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस जवान बिना देरी किए नदी में कूद पड़े और डूब रहे लोगों को बचाने में लग गए। चंद मिनटों के भीतर ही नदी से एसपी सहित सभी लोगों को सुरक्षित निकाल
लिया गया।
हादसा देख हर कोई हतप्रभ रह गया। तमाम लोग नदी के किनारे से भाग कर बाहर ऊंची और समतल जगह पर पहुंच गए। नदी से निकाले गए लोग बाहर निकले तो डर से कांप रहे थे और खुद को सुरक्षित पा भगवान को धन्यवाद दे रहे थे। बहरहाल यह हादसा नाव पर चढ़ने की आपाधापी में घटित हो गया। जिलाधिकारी डा.राजशेखर ने बताया अस्थि कलश विसर्जन के लिए दो नावों की व्यवस्था हुई थी। दोनों पर 15-20 लोगों को सवार होना था। हुआ यह नाव घाट के किनारे खड़ी थी। सुरक्षात्मक ²ष्टि से उसे रस्सी से बांधा गया था। नाव पर लोग सवार होते और रस्सी खोली जाती इससे पहले नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। किनारे की तरफ खड़े 7-8 लोग नदी में गिर गए। एसपी को नदी में गिरता देख पास खड़े सीओ सदर आलोक ¨सह कूद पड़े। नाव पर सवार दरोगा जय प्रकाश दूबे ने तेजी से एसपी का हाथ पकड़ लिया। एसपी बाहर निकाले गए तो पानी के बहाव में सीओ डूबने लगे। सीओ को डूबने से स्वाट टीम के प्रभारी विक्रम ¨सह ने बचा लिया। अस्थि कलश विसर्जन से पहले हुआ हादसा
अटल जी की स्मृति में सर्वदलीय सभा के बाद अस्थि कलश को विसर्जन के लिए भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष त्रिपाठी अमहट घाट पर नदी की ओर बढ़े। साथ में बस्ती के सांसद और विधायकों के अलावा डीएम,एसपी भी मौजूद रहे। पीछे प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश पासी, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय ¨सह गौतम, जिलाध्यक्ष पवन कसौधन समेत कारवां चल पड़ा। प्रशासन ने घाट की सीढ़ी से सटाकर नाव लगवाया था। इस पर दस लोगों को सवार होकर अस्थि कलश विसर्जित करना था। चढ़ने की आपाधापी में नाव अनियंत्रित होकर उलट गई। गनीमत यह रही कि जिधर नाव उलटी उधर ही घाट की दीवार और सीढि़यां थी। कई लोग नदी में गिरे तो सीढि़यों के सहारे लटक गए। पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार, सीओ सिटी आलोक ¨सह,विधायक हर्रैया अजय ¨सह, विधायक महादेवा रवि सोनकर, विधायक दयाराम चौधरी, भाजपा नेता पुष्कर मिश्र नदी गिरने के बाद डूबने लगे। पुलिस जवानों और अधिकारियों की मदद से माननीयों और अधिकारियों को बाहर निकाला गया।