Move to Jagran APP

महिला अपराधों पर नहीं लग रहा अंकुश, बीते माह 24 घटनाएं

एक माह में दुष्कर्म की तीन तो प्रयास की सात घटनाएं

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Oct 2018 10:17 PM (IST)Updated: Wed, 10 Oct 2018 10:17 PM (IST)
महिला अपराधों पर नहीं लग रहा अंकुश, बीते माह 24 घटनाएं
महिला अपराधों पर नहीं लग रहा अंकुश, बीते माह 24 घटनाएं

बस्ती: महिलाओं पर बढ़ रहे अपराध पर अंकुश कैसे लगे यह सवाल आज भी सामने है। तमाम प्रयास के बावजूद महिलाओं के प्रति होने वाली आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण नहीं लग पा रहा है। सितंबर माह में महिलाओं पर हुए अपराध के 24 मामले विभिन्न थानों में दर्ज किए गए। इनमें दुष्कर्म के 3, दुष्कर्म के प्रयास के 7, अपहरण के 13 और दहेज हत्या की एक घटना शामिल है।

loksabha election banner

घर के भीतर हो या घर के बाहर महिलाओं पर होने वाले अपराधों में कमी नहीं आ रही है। कभी दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं तो कभी एक तरफा प्यार में किसी पर जोर जबरदस्ती की जा रही है। जब भी महिलाओं के खिलाफ कोई बड़ी घटना घटती है तब पुलिस के मुखिया महिला अपराध पर अंकुश लगाने के लिए बड़े-बड़े दावे करते हैं। मीडिया को बताया जाता है कि महिला अपराध पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न उपाय किए गए हैं। उनके लिए हेल्पलाइन भी है। उनकी सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो दस्ता भी सक्रिय है। इतनी सारी कवायद होने के बाद महिला उत्पीड़न पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

..........

सितंबर माह में घटित घटनाएं

: दुष्कर्म.......... 03

: दुष्कर्म के प्रयास.....07

: दहेज हत्या........01

: अपहरण..........13

.........

सामाजिक और नैतिक मूल्यों का क्षरण बड़ा कारण

संस्कारों व मूल्यों की कमी के कारण लोगों पर पारिवारिक नियंत्रण कम हो रहा है। लगातार सामाजिक और नैतिक मूल्यों के क्षरण के कारण भी महिला अपराधों में बढ़ोत्तरी हो रही है। एक तरफा प्यार या दिखावे के प्यार में फंसकर अक्सर युवतियां अपहरण, दुष्कर्म जैसी घटनाओं की शिकार हो रही हैं। पुरुष संसाधन चाहता है, मगर उसके लिए परिश्रम नहीं करता है, ऐसे में वह अपनी पत्नी पर दबाव बनाकर उसे ससुराल से प्राप्त करने की कोशिश करता है, ऐसा न होने पर वह पत्नी पर अत्याचार करता है।

डा. रघुवर पांडेय, समाजशास्त्री, बस्ती।

..........

महिला अपराधों के लिए इंटरनेट भी जिम्मेदार

मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी बढ़ गई है। युवक और युवतियां इसके जरिए एक दूसरे से जुड़ रहे हैं। इससे उनमें एक दूसरे के प्रति आकर्षण पैदा हो रहा है, जो बाद में महिला अपराधों का कारण बनता है। टीवी सीरियल भी लोगों पर बुरा प्रभाव डाल रहे हैं। दुष्कर्म और दुष्कर्म के प्रयास के मामलों में पुलिस अभियुक्त के जेल से बाहर आने पर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करती है।

पंकज, अपर पुलिस अधीक्षक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.