जिला जज ने सीज वाहनों को रिलीज करने की सिफारिश की
उन्होंने उच न्यायालय को पत्र लिख कर दिशा निर्देश मांगा है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 May 2020 10:44 PM (IST)Updated: Mon, 18 May 2020 06:08 AM (IST)
बस्ती: लॉकडाउन के दौरान विभिन्न थानों में निरुद्ध किए गए वाहनों को रिलीज करने के लिए जिला जज ज्ञान प्रकाश तिवारी ने उच्च न्यायालय से सिफारिश की है।
तीसरे लॉकडाउन के दौरान पांच अदालतों को क्रियान्वित किया गया था। परन्तु रिलीज का स्पष्ट आदेश नहीं था। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आनन्द शुक्ला ने सभी थानों से भेजे गए सीज वाहनों की जानकारी तलब की। कुल 101 वाहनों को सीज किया गया है। जिला जज ने अपने विश्राम कक्ष में न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक के बाद उच्च न्यायालय से रिलीज के बावत दिशा निर्देश मांगा है। न्यायाधीश संजीव यादव, अब्दुल कय्युम, प्रदीप कुमार राम, कुंअर मित्रेश सिंह कुशवाहा, अंशुमालि पांडेय, अम्बरीश त्रिपाठी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें