देश भर के किसानों का कर्जा माफ करे सरकार
गौर विकास खंड के धनघटा गांव में भारतीय किसान यूनियन ने पंचायत लगाई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम सहाय उर्फ बंधू चौधरी ने देश भर के किसानों का कर्ज सरकार माफ करने की सरकार से मांग की। जिलाध्यक्ष राम मनोहर चौधरी ने कहा कि काफी दिनों से लंबित स्वामीनाथन आयोग की संस्तुति को तत्काल लागू किया जाए
बस्ती : गौर विकास खंड के धनघटा गांव में भारतीय किसान यूनियन ने पंचायत लगाई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम सहाय उर्फ बंधू चौधरी ने देश भर के किसानों का कर्ज सरकार माफ करने की सरकार से मांग की। जिलाध्यक्ष राम मनोहर चौधरी ने कहा कि काफी दिनों से लंबित स्वामीनाथन आयोग की संस्तुति को तत्काल लागू किया जाए। किसानों को तीन हार्स पावर विद्युत कनेक्शन निश्शुल्क दिया जाए। तहसील अध्यक्ष श्याम नरायण ¨सह ने कहा कि जानवरों से फसल बचाने के लिए शीघ्र कदम उठाए जाएं। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित तेरह सूत्रीय मांग पत्र नायब तहसीलदार कन्हैया लाल को सौंपा गया। अभिलाष, देवी प्रसाद, रंगीलाल, चनई प्रसाद, राम तौल, राम शंकर, पन्डा यादव, कन्हैया प्रसाद, राम सूरत पटेल, नायब चौधरी, राम नरेश, राम प्रकाश, शिव मूरत, राम धीरज पटेल मौजूद रहे।