Move to Jagran APP

पीएनबी घोटाले को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

बस्ती : पंजाब नेशनल बैंक के घोटाले और राफेल सौदे के विरोध में कांग्रेसियों ने जोरदार प्र

By JagranEdited By: Tue, 20 Feb 2018 10:34 PM (IST)
पीएनबी घोटाले को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन
पीएनबी घोटाले को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

बस्ती : पंजाब नेशनल बैंक के घोटाले और राफेल सौदे के विरोध में कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। शास्त्री चौक पर एकत्र कांग्रेसी जिला उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी के नेतृत्व में जुलूस निकाल कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान नारेबाजी हुई। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त उप जिलाधिकारी को सौंपा गया। जिलाधिकारी के मौजूद न होने पर आंदोलनकारियों ने गुस्सा जाहिर किया। बाद में ज्ञापन लेने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे लेकिन उनको कांग्रेसियों ने ज्ञापन देने से मना कर दिया। डीएम कार्यालय पर ही कार्यकर्ता धरना शुरू कर दिए। अतिरिक्त उप जिलाधिकारी ज्ञापन लेने पहुंचे तब जाकर लोग शांत हुए। पार्टी जिला प्रभारी सुशील कुमार पाठक ने कहा कि देश में घोटालों की बाढ़ आ गई है। केंद्र सरकार इसे रोक पाने में विफल है। भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों की सत्ता से नजदीकियां है। देश में सुनियोजित ढ़ंग से कांग्रेस विरोधी वातावरण तैयार किया जा रहा है। जनता त्रस्त है। 2019 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता हासिल करेगी। जिला उपाध्यक्ष द्विवेदी ने कहा कि सत्ता से निकटता बनाकर सुख भोगने वाले बेनकाब हो रहे हैं। सभी घोटालों की जांच होनी चाहिए। पूर्व विधायक रामजियावन, अंबिका ¨सह, छोटेलाल तिवारी, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राममिलन चतुर्वेदी, ज्ञानेंद्र पांडेय, रामनौकर शुक्ल, मानिकराम मिश्र, अंकुर वर्मा, शिवम शुक्ल, अरूण कुमार त्रिपाठी, डा. वाहिद सिद्धीकी, शीतला शुक्ला, रंजना ¨सह, डा. शीला शर्मा, पवन कुमार चौरसिया, कर्नल एके ¨सह, डा. आरजी ¨सह, डा. वीएच रि•ावी, नीलम विश्वकर्मा, विश्वनाथ चौधरी, शिवविभूति मिश्रा, गिरजाकुमार पांडेय, सोमनाथ पांडेय, ¨पटू मिश्रा, अलीम अख्तर, रामधीरज चौधरी, शेषमणि उपाध्याय, ¨पटू बाबा, चंद्रप्रकाश पाठक, गंगाराम यादव, पंकज कुमार द्विवेदी मौजूद रहे।