स्कूली बच्चों ने किया रामलीला का मंचन
स्कूल की छुट्टी होने के कारण शुक्रवार को ही रावण का पुतला दहन किया गया।
जागरण संवाददाता, बस्ती: लिटिल फ्लावर कांवेंट स्कूल कटरा में शु्क्रवार को रामलीला का मंचन किया और उसकी वीडियो बनाकर उसे यूट्यूब पर भी अपलोड किया।
प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने पुतला दहन करने के दौरान कहा कि दशहरा को लोग बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मानते हैं। यह एक आध्यात्मिक पर्व है, जिसमें लोग नौ दिन तक व्रत रह कर मां भगवती की आराधना करते हैं। अपने भीतर सकारात्मक उर्जा का संचार करते हैं। रामलीला का मंचन करने वालों में सानिध्य सिंह ने दशरथ की भूमिका, पृथु ने राम की भूमिका, स्तुति ने लक्ष्मण की भूमिका, सरन्या ने सीता की भूमिका, आदित्य पाठक ने रावण की भूमिका, तेजस ने हनुमान की भूमिका निभाई। वर्तिका, ²ष्टि, काव्या, आराध्या, अख्तर रजा, अब्दुला, अल्फिया ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सुप्रिया,अंशु, मधु सिंह, प्रीति श्रीवास्तव, कुसुम मिश्र, अंतिमा मिश्रा, अर्पिता, पूजा, ज्योतिमा, दीक्षा व शिवंतिका ने किया।