संशोधित.. गड्ढे में डूबने से बालक की मौत
लालगंज थाना क्षेत्र के निपानिया गांव निवासी 16 वर्षीय विशाल पुत्र विनोद कुमार शुक्रवार को भैंस चराने गया था। इसी दौरान न जाने कैसे वह गांव के बगल बंद पड़े एक भट्ठे के पीछे गड्ढे में डूब गया।
बस्ती: लालगंज थाना क्षेत्र के निपानिया गांव निवासी 16 वर्षीय विशाल पुत्र विनोद कुमार शुक्रवार को भैंस चराने गया था। इसी दौरान न जाने कैसे वह गांव के बगल बंद पड़े एक भट्ठे के पीछे गड्ढे में डूब गया। सूचना मिलते ही शाम को डायल 100 घटनास्थल पर पहुंची। गड्ढे में पानी अधिक होने व अंधेरा होने के कारण पुलिस कुछ नहीं कर पाई। शनिवार की सुबह गांव के लोगों व परिजनों ने गड्ढे में उसके शव को तलाश कर बाहर निकाला। मौके पर पहुंची लालगंज पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिये भेज दिया। लालगंज थाने में मृतक के पिता विनोद कुमार चौकीदार हैं। उनके 3 पुत्र व 3 पुत्रियों में मृतक विशाल सबसे छोटा था।
...........
घायल महिला की उपचार के दौरान मौत
पुरानी बस्ती,बस्ती: शनिवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान एक घायल महिला की मौत हो गई। राजपति (35) पत्नी नितराम निवासी सहबरा थाना वाल्टरगंज अपने भाई के साथ बाइक से मुंडेरवा थानांतर्गत मायके पकड़ी चंदा से ससुराल जा रही थी। इसी बीच पकड़ी चंदा गांव के पास ही बाइक से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप