श्रद्धालुओं को निकालने के लिए बस्ती से भेजी गई 50 बसें
अयोध्या रामजन्म भूमि फैसला आने के बाद अयोध्या में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकालने के लिए शनिवार को सरकारी बसें लगाई गईं। इस कार्य में बस्ती डिपो की 50 बसें अयोध्या भेजी गईं। यह बसें अयोध्या से श्रद्धालुओं को लेकर बस्ती आ रही थी। यहां से दूसरी व्यवस्था कर यात्री अपने गंतव्य को चले गए।
बस्ती : अयोध्या रामजन्म भूमि फैसला आने के बाद अयोध्या में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकालने के लिए शनिवार को सरकारी बसें लगाई गईं। इस कार्य में बस्ती डिपो की 50 बसें अयोध्या भेजी गईं। यह बसें अयोध्या से श्रद्धालुओं को लेकर बस्ती आ रही थी। यहां से दूसरी व्यवस्था कर यात्री अपने गंतव्य को चले गए। शासन की इस व्यवस्था पर यात्रियों ने प्रसन्नता जताई।
फैसले से बेपरवाह मंडल के बस्ती,संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के हजारों श्रद्धालु अयोध्या में प्रवास कर रहे थे। ये श्रद्धालु परिक्रमा मेले व स्नान के लिए अयोध्या पहुंचे थे। इन यात्रियों को बाहर निकालने के लिए अयोध्या प्रशासन की पहल पर बस्ती डिपो की बसें लगाई। डिपो की 102 बसों में से 50 बसें अयोध्या के लिए चलाई गईं। इधर से बसें खाली जा रही थीं और वहां से श्रद्धालुओं को लेकर बस्ती लौट रही थी। यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दूसरी जगहों पर जाने के लिए काफी परेशान होना पड़ा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से इधर से बसें खाली भेजी गईं। वहां से श्रद्धालुओं को बस्ती लाया गया। यहां से उन्हें दूसरी बसों से संतकबीर नगर और सिद्धार्थनगर भेजा गया।