विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शांतिपूर्ण तरीके से जिले में 1622 ताजिया कर्बला में दफन

By JagranEdited By:
Published: Tue, 09 Aug 2022 11:09 PM (IST)

जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम का त्येाहार संपन्न हो गया।

शांतिपूर्ण तरीके से जिले में 1622 ताजिया कर्बला में दफन
शांतिपूर्ण तरीके से जिले में 1622 ताजिया कर्बला में दफन

शांतिपूर्ण तरीके से जिले में 1622 ताजिया कर्बला में दफन

जागरण संवाददाता, बस्ती: जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम का त्येाहार संपन्न हो गया। कुल 1622 ताजिया, निकट के करबला में दफन किए गए। पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र में 66, पुरानी बस्ती क्षेत्र में 63, परशुरामपुर में सबसे अधिक 275, रुधौली थाना क्षेत्र में सबसे कम 21, वाल्टरगंज में 90, हर्रैया में 125, छावनी में 48, पैकोलिया में 41, गौर में 129, कलवारी में 61, नगर में 137, कप्तानगंज में 107, दुबौलिया में 159, सोनहा में 120, मुंडेरवा में 100 और लालगंज थाना क्षेत्र में स्थापित 72 ताजिया दफन किया गया। कमिश्नर गोविंद एनएस राजू, डीआइजी आरके भारद्वाज ने पुरानी बस्ती क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसी प्रकार जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और एसपी आशीष श्रीवास्तव भी लगातार भ्रमणशील रहे। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मोहर्रम परंपरागत तरीके से मनाया गया। लालगंज थानाक्षेत्र में ताजिया जुलूस क्षेत्र के बर्रोहिया, हिनौता, लालगंज, कुदरहा, हर्रैया, बानपुर, घुघसा, महसों पूरब टोला, सरैया ताल, रेहरवा, हटवा, रखौना व गौराधुन्धा में निकला। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के रजवापुर चेफवा बाजार ,बसगडी, पचौरा, कोहरांए, नेदुला, मुकुन्दपुर, फरेन्दा, मेढाए, साडपुर , तिरूखा, जगदीशपुर, प्रेम नगर, बिहारी गंज की ताजिया टेढाघाट कर्बला स्थल दफन हुई।जगन्नाथपुर, बेंदीपुर नरायनपुर से ताजिया का जुलूस निकला।