बैंक की योजनाओं में लाएं पारदर्शिता
मंडल प्रमुख वेद प्रकाश बंसल एवं नोडल अधिकारी विनय श्रीवास्तव ने कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 04:24 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 04:24 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बस्ती : पंजाब नैशनल बैंक के मंडल कार्यालय में आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत कर्मचारियों को बैंक की योजनाओं में पारदर्शिता लाने को प्रेरित किया गया। मंडल प्रमुख वेद प्रकाश बंसल एवं नोडल अधिकारी विनय श्रीवास्तव ने कर्मचारियों को शपथ दिलाई। कहा कि हर क्षेत्र में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखें। उन्होंने कहा अभियान के तहत बैंक की अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उपभोक्ताओं को भ्रष्टाचार के कुप्रभाव एवं इससे बचने के तरीके के बारे में बताया जाएगा। मुख्य प्रबंधक नागेंद्र राय, सरवन देव पाठक, दिलीप कुमार, बैंक अधिकारी अंकित कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें