Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष का किया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला का शनिवार को बस्ती में स्वागत किया

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 11:16 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 11:16 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष का किया स्वागत
भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष का किया स्वागत

बस्ती: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला का शनिवार को बस्ती नेशनल हाइवे स्थित मूड़घाट चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उपेन्द्र शुक्ला के साथ प्रदेश मंत्री त्रयंबक त्रिपाठी भी मौजूद रहे। सांसद हरीश द्विवेदी एवं जिलाध्यक्ष पवन कसौधन की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया गया। शुक्ला ने कहा कि जिले के नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं का हर पल काफी सहयोग व आशीर्वाद मिला। जिसके तहत पार्टी नें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यकर्ता व वरिष्ठजनों की आशाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

loksabha election banner

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र नाथ तिवारी, क्षेत्रीय उपाध्याय अजय ¨सह गौतम, महामंत्री राकेश श्रीवास्तव, सुरेन्द्र ¨सह, उषा श्रीवास्तव, अमित शुक्ला, भानु प्रकाश मिश्रा, दिवाकर मिश्रा, राजन मिश्रा, प्रभाकर मणि त्रिपाठी, दिव्या त्रिपाठी, जटा शंकर शुक्ला, गिल्लम चौधरी, अमृत कुमार वर्मा, सरोज मिश्रा, आदि मौजूद रहे। कप्तानगंज संवाददाता के अनुसार विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्ल को फूल मालाओं से लाद दिया। मंडल अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, महामंत्री गौरव मणि त्रिपाठी, सुखराम गोंड,अजय मोदनवाल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.