स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा प्रत्येक बूथ पर लगाएगी 11 पौधे
बस्ती : भारतीय जनता पार्टी स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त को पौध रोपण अभियान चलाएगी
बस्ती : भारतीय जनता पार्टी स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त को पौध रोपण अभियान चलाएगी। गोरखपुर क्षेत्र के 11 जनपदों के प्रत्येक बूथ पर 11 पौधे लगाए जाने के लक्ष्य निर्धारित किए गए है। 16 से 25 अगस्त तक बूथ समिति का गठन और सत्यापन का कार्य चलेगा। भाजपा गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष धर्मेंद्र ¨सह इस सिलसिले में मंगलवार को दौरे पर आए थे। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय ¨सह गौतम, जिलाध्यक्ष पवन कसौधन के साथ उन्होंने पार्टी के अभियान पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि 16 से 18 अगस्त तक पार्टी भारत गौरव पर्व मनाएगी। पहले दिन 16 अगस्त को जिला मुख्यालयों पर किसान मोर्चा द्वारा महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके अलावा शहीदों के परिवार को सम्मानित भी इसी दिन किया जाना है। 17 को भाजयुमो तिरंगा यात्रा निकालेगी। 18 अगस्त को महिला मोर्चा की तरफ जिला मुख्यालयों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।