भाजपाइयों ने निकाला जुलूस, दिए पार्टी का संदेश
2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी सत्ताधारी दल भाजपा ने तेज कर दी है।
बस्ती : 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी सत्ताधारी दल भाजपा ने तेज कर दी है। शनिवार को मुख्यालय पर जनपद भर के कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर हुंकार भरी। दोपहर होते-होते केडीसी परिसर कार्यकर्ताओं से भर गया। यहां से कमल संदेश बाइक रैली निकाली गई। सभी विधायक सांसद, पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ मोटरसाइकिल चलाई। इस दौरान सरकार की उपलब्धियां और पार्टी के संदेश आमजन को बताए गए। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा कि वर्ष 2019 में देश को फिर मोदी सरकार चाहिए। केंद्र और प्रदेश की सरकार ने बगैर भेदभाव के आम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने सभी के आवास, शौचालय, रोजगार की ¨चता की है। भाजपा कार्यकर्ता सभी वर्गों में मोदी और योगी के विकास योजनाओं के लेकर जाएं।
सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार आम-अवाम की तरक्की के लिए तमाम योजनाएं संचालित की है। बस्ती में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। पर्यटन, सड़क, स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक कार्य हुए हैं।
इसके पहले सदर विधायक दयाराम चौधरी, कप्तानगंज विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ल, रुधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल, हर्रैया विधायक अजय ¨सह, महादेवा विधायक रवि सोनकर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष शुक्ल की अगुवाई में भव्य मोटर साइकिल जुलूस निकला। यह गांधीनगर मार्ग से होते हुए रोडवेज पहुंचा। भाजपाइयों का हुजूम अस्पताल चौराहा, जिगिना होते हुए प्लास्टिक कांपलेक्स चौराहे पर पहुंचकर समाप्त हुआ। जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम संयोजक का जिम्मा रामचरन चौधरी ने संभाले रखा। सभा का संचालन विवेकानंद मिश्र ने किया।
मोटरसाइकिल रैली में प्रमुख पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय ¨सह गौतम, वरिष्ठ नेता राजेंद्र नाथ तिवारी, राजेंद्र प्रसाद गौड़, ममता पांडेय, पूर्व नपाध्यक्ष अशोक गुप्त, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील ¨सह, यशकांत ¨सह, पुष्कर मिश्र, राजेश द्विवेदी, गणेश नारायन मिश्र, प्रमोद पांडेय, राकेश श्रीवास्तव, प्रत्यूष विक्रम ¨सह, गोपेश्वर त्रिपाठी, अभय पाल, नितेश शर्मा, विजय रंजन तिवारी, प्रदीप पांडेय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष शिवांशु मिश्र, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कबीर तिवारी आदि मौजूद रहे।
-----------
जनप्रतिनिधियों के साथ आए कार्यकर्ता
मोटरसाइकिल रैली निकलने की जगह भले ही केडीसी परिसर निर्धारित था। मगर यहां भीड़ जनप्रतिनिधियों के आने के बाद ही बढ़ी। अधिकांश कार्यकर्ता संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के माननीयों के कैंप कार्यालय पर जमे रहे। सभी विधायक बारी-बारी से कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस की शक्ल में पहुंचे। सांसद हरीश द्विवेदी भी कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ परिसर में दाखिल हुए। भाजपा नेता अर¨वद पाल समर्थक कार्यकर्ताओं के साथ 51 बुलेट लेकर निकले। मुख्यालय पर पहुंचने के बाद उनका काफिला सांसद के साथ हो लिया। पाल का बुलेट काफिला आकर्षण का केंद्र बना रहा। सल्टौआ संवाददाता के अनुसार मगन शुक्ल के नेतृत्व में कार्यकर्ता कमल संदेश यात्रा में शामिल हुए।
-----------------------
अनुमति के बाद भी एंबुलेंस नहीं
-भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि मोटर साइकिल जुलूस की प्रशासन से अनुमति ली गई थी। कार्यकर्ताओं की संख्या ज्यादा थी। ऐसे में प्रशासन को रैली के साथ एंबुलेंस की भी व्यवस्था करनी चाहिए थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह प्रशासनिक चूक है।