Move to Jagran APP

भाजपाइयों ने निकाली कमल संदेश यात्रा, लगी चौपाल

जगह-जगह लोगों को बताई गईं सरकार की योजनाएं

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Dec 2018 09:51 PM (IST)Updated: Wed, 12 Dec 2018 09:51 PM (IST)
भाजपाइयों ने निकाली कमल संदेश यात्रा, लगी चौपाल

बस्ती : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र शुक्ल और सदर विधायक दयाराम चौधरी के नेतृत्व में बुधवार को कमल संदेश यात्रा निकाली गई। बोदवल बाजार से वैदा कला, टिकरिया, हल्लौर और रामपुर गांवों में भाजपाइयों का हुजूम पहुंचा। आमजन को सरकार की उपलब्धियों और नीतियों से अवगत कराया गया। चीनी मिल तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत किया। यहां शहीद किसान स्मारक पर पुष्प चढ़ाए गए। इसके बाद काफिला बरडांड पहुंचा। यहां चौपाल आयोजित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने बस्ती जिले में मेडिकल कालेज, गोरखपुर में एम्स तथा फर्टिलाइजर और बौद्ध परिपथ जैसी उपलब्धियों को रेखांकित किया। उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री ़फसल बीमा, स्वच्छ भारत अभियान आदि कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए लोगों को प्रेरित किया। सदर विधायक ने रामपुर गांव में चौपाल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी। अविनाथ श्रीवास्तव रवि, गोपेश्वर त्रिपाठी, दिवाकर मिश्र, अमरेश पांडेय, गिरीश पांडेय, राजकुमार शुक्ल, आत्मा ¨सह, गणेश चौधरी, पंकज शाही, पूनम चौधरी, अरुण पांडेय मौजूद रहे। बभनान बाजार में भाजपा नेता गणेश नारायन मिश्र के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। लोगों को सरकार व पार्टी की नीतियों व योजनाओं से अवगत कराया गया। मंडल अध्यक्ष संतोष शुक्ला, देव कुमार दुबे, सेक्टर प्रमुख बूथ अध्यक्ष, ध्रुव कुमार त्रिपाठी सतीश चुन्नी लाल गुप्ता अरुण कुमार त्रिपाठी रजनीश मिश्र आलोक मौजूद रहे। बीजेपी महिला मोर्चा ने बैरिहवा और रामेश्वरपुरी की मोहल्ले में पदयात्रा निकाली। नेतृत्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंदुमती ¨सह ने की। शालिनी मिश्रा, संध्या दीक्षित, उपाध्यक्ष मृदुल शुक्ला उपाध्यक्ष तथा पूर्व में रूपम श्रीवास्तव तथा सुधा ¨सह मौजूद रही।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.