विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंडर-14 वर्ग में चमके बस्ती के राज, सेना की तरफ से हैंडबॉल खेलने का मिला सुनहरा मौका

Published: Tue, 08 Sep 2026 10:32 PM (IST)

बस्ती के राज का आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी हैदराबाद में अंडर-14 हैंडबाल टीम के लिए चयन हुआ है, जिससे खिलाड़ियों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. राज का अंडर-14 हैंडबाल में सेना के लिए चयन।

  2. हैदराबाद की आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी में मौका।

  3. बस्ती के खिलाड़ियों और प्रशिक्षक में भारी उत्साह।

जागरण संवाददादाता, बस्ती। आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी आर्टिलरी सेंटर हैदराबाद में हैंडबाल खेल में पुराना डाकखाना के राज का चयन हाेने से खिलाड़ियों में उत्साह है। अंडर-14 वर्ग में चयनित खिलाड़ी को सेना की तरफ से खेलने का अवसर मिलने से जनपद का नाम बुलंद हुआ है। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हैंडबाल प्रशिक्षक विकास सोनकर इस होनहार खिलाड़ी को लेकर उत्साहित हैं।

कहा कि इतनी कम उम्र में सेना की तरफ से खेलने का अवसर मिलना परिश्रम और सौभाग्य की बात है। जिस तरह राज स्टेडियम में हैंडबाल खेल में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करता था उसकी बदौलत हैदराबाद में खेल में प्रतिभाग कर एक दिन क्षितिज को छूएगा।

दूसरी तरफ जिला हैंडबाल संघ के सचिव अजय श्रीवास्तव ने कहा कि इस खिलाड़ी के चयन होने से अन्य खिलाड़ियों के मन में भी खेल प्रतिस्पर्द्धा का भाव विकसित होगा। हैदराबाद से खिलाड़ी के आने के बाद जोरदार स्वागत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बस्ती में थानाध्यक्ष सुसाइड केस में बड़ा खुलासा, हनीट्रेप का शिकार बनाकर की थी 1 करोड़ की डिमांड; 3 आरोपी गिरफ्तार