विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्ती की महिलाएं बनाएंगी अयोध्या का विशेष पेड़ा, विदेशों तक होगा निर्यात

Published: Mon, 09 Mar 2026 11:22 AM (IST)

बस्ती की महिलाएं गुड़ और दूध से बने पेड़े तैयार करेंगी, जो अयोध्या के हनुमानगढ़ी में भोग लगेंगे और विदेशों ...और पढ़ें

प्रेक्षागृह में महिलाओं को चेक प्रदान करते सामाजिक कार्यकर्ता व पहल संस्था के संरक्षक मनीष मिश्र। जागरण

प्रेक्षागृह में महिलाओं को चेक प्रदान करते सामाजिक कार्यकर्ता व पहल संस्था के संरक्षक मनीष मिश्र। जागरण

HighLights

  1. महिलाएं गुड़-दूध से अयोध्या के लिए पेड़े बनाएंगी।

  2. यह पेड़ा हनुमानगढ़ी में भोग लगेगा, फिर निर्यात होगा।

  3. आत्मनिर्भर भारत हेतु 100 महिलाओं को मिली सहायता।

जागरण संवाददाता, बस्ती। स्वयंसेवी संगठन से जुड़ी महिलाएं गुड़ और दूध से निर्मित पेड़ा बनाएंगी। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के नाम पर यह पेड़ा हनुमानगढ़ी में न सिर्फ भोग लगेगा, बल्कि यह विशेष प्रसाद विदेशों तक निर्यात होंगे। इसकी बुकिंग भी आनलाइन होगी। इसकी पैकिंग मिट्टी के बर्तन मटका में होगी, जिसे एक ऐसे झोले में रखा जाएगा, जिसपर रामायण से जुड़े सूत्र वाक्य अंकित होंगे। यह कार्य भी महिलाएं संभालेंगी।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पं. अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा सामाजिक कार्यकर्ता और पहल संस्था के संरक्षण मनीष मिश्र ने की। उन्होंने बताया कि वह इसी माटी से जुड़े हैं। बस्ती को बस्ती कहूं काके कहूं उजाड़ के संदेश को वह मिटाना चाहते हैं। कहा कि श्रीराम के नाम का यह प्रसाद देश-विदेशों में भी भेजा जाएगा।

इसके लिए हनुमानगढ़ी के ट्रस्ट से भी बातचीत हुई है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की एक कड़ी का हिस्सा होगा। एक हजार महिलाओं को इसके लिए सुझाव दिए गए। पहल संस्था की तरफ से रोजगार शुरू करने के लिए सौ महिलाओं को प्रथम चरण में 25-25 हजार के चेक देते हुए कहा कि प्रारंभिक रूप से यह मदद की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बस्ती में भीषण हादसा: ट्रेलर की टक्कर से टेंपो के उड़े परखच्चे, 3 लोगों की मौत

एक-एक समूह में 10-10 महिलाएं होंगी। समूह का नाम भी देश की उन महिलाओं के नाम पर दिया गया है, जिन्होंने देश की आजादी और समाज हित में अपने योगदान दिए हैं। सनातन संस्कृति को बढ़ाना और हिंदू राष्ट्र की दिशा में यह पहल है।

अपने संबोधन में कहा कि सभी हमारी मां और बहनें हैं। यदि इनकी समृद्धि से परिवार और गांव समृद्ध होगा। गांव की समृद्धि से जिला का नाम होगा और प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत का सपना सकार होगा। इस अवसर पर महिलाओं ने जय श्रीराम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, महिला शक्ति और सनातन धर्म के नारे लगाए।

कार्यक्रम का समापन वंदेमातरम् से हुआ। संचालन रोहित पांडेय ने किया। इस अवसर पर दिल्ली स्थित मां बगलामुखी पीतांबर पीठ के गुरुजी शिव नारायण, संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक प्रियदर्शी, प्रदेश अध्यक्ष जीडी मिश्र, सावरकर लाइब्रेरी के संचालक शशांक शुक्ला, हिमाशु शुक्ला, संजय मिश्र आदि मौजूद रहे।