बस्ती में मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन, कुल मतदाता की संख्या 19 लाख पार
बस्ती में पंचायत निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन हो गया है, जिसमें कुल 1918004 मतदाता दर्ज हैं। दो लाख से ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
बस्ती में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन।
कुल 1918004 मतदाता, जिनमें 1021508 पुरुष।
दो लाख से अधिक डुप्लीकेट/मृतक नाम हटाए गए।
जागरण संवाददाता, बस्ती। पंचायत निर्वाचक नामावली के बृहद पुनरीक्षण के बाद अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची बुधवार को प्रकाशित कर दी कई। सभी तहसील व ब्लाकों पर यह सूची चस्पा की गई है। नई सूची में कुल 1918004 मतदाता है, जिसमें 1021508 पुरुष और 896496 महिला मतदाताओं की संख्या है।
दो लाख से अधिक मृतक व डुप्लीकेट मतदाताओं का नाम सूची से हटा दिए गए हैं। पंचायत निर्वाचन सूची में पहले 1958332 मतदाता थे। इस तरह से 40 हजार 328 मतदाता कम हुए हैं।
यह अभियान जिले के 1187 ग्राम पंचायतों के 1227 मतदान केंद्रों के 2992 बूथों पर चलाए गए। विगत सामान्य निर्वाचन के सापेक्ष एक केन्द्र और 33 बूथ बढ़ाए गए हैं। डूप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन आयोग के निर्देश के क्रम में तीन चरणों में कराया गया है।
डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाने के बाद मतदाता सूची का सत्यापन कराया गया। ऐसे भी मतदाता सामने आए थे, जिनका नाम पड़ोस के जनपद अंबेडकरनगर और संतकबीर नगर में भी थे, जिन्हें उनकी स्वेच्छा से एक जगह पर ही रखा गया है। मतदाता सूची पुनरीक्षण के बाद पिछली सूची से चालीस हजार मतदाता कम हुए हैं।
प्रथम चरण में कुल 50402, द्वितीय चरण में कुल 81306 और तृतीय चरण में कुल 10200 मतदाता डुप्लीकेट मिले थे। इस प्रकार कुल 141908 डुप्लीकेट मतदाताओं का नाम विलोपित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना। जागरण
जिला निर्वाचन अधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना के मुताबिक डुप्लीकेट सत्यापन का कार्य संबंधित बीडीओ द्वारा कराया गया है। घर-घर सर्वे दौरान कुल 123406 नाम परिवर्धित किया गया है। 9888 नामो का संशोधित किया गया है। 61186 नाम विलोपित किए गए हैं। दावा आपत्ति दौरान कुल 76028 नामो को परिवर्धित किया गया है। 4312 नामो का संशोधित किया गया है ।24850 नामो को विलोपित किया गया है।
