विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्ती में हुआ सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से पत्नी की मौत, पति गंभीर

Published: Wed, 14 Oct 2026 03:57 PM (IST)

बस्ती में नरखोरिया तिराहे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की ट्रक की चपेट में आने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बस्ती में ट्रक की टक्कर से महिला की मौत।

  2. पति गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर।

  3. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार।

संवाद सूत्र, बस्ती। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर नरखोरिया तिराहे के पास ट्रक की ठोकर से बाइक सवार महिला सड़क पर गिर गई। इसी दौरान ट्रक का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसे में महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सिद्धार्थनगर जिले के केवटली नानकार निवासी 24 वर्षीय अनिल चौधरी पुत्र गणेश चौधरी अपनी 22 वर्षीय पत्नी शालू चौधरी के साथ ससुराल रुधौली से घर लौट रहे थे।

नरखोरिया तिराहे के पास मुख्य सड़क पर पहुंचते ही वे दुर्घटना के शिकार हो गए। ट्रक की ठोकर से शालू सड़क पर गिर गईं और ट्रक का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। इससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल अनिल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। दंपती की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी।

यह भी पढ़ें- बस्ती: भाजपा महामंत्री हरीश द्विवेदी के गांव पहुंचे तेलंगाना के राज्यपाल, दिवंगत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि