विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्ती में एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी बनीं छात्रा करिश्मा, बोली- IAS बनने का है सपना

Published: Wed, 14 Oct 2026 07:19 AM (IST)

मिशन शक्ति अभियान के तहत बस्ती की छात्रा करिश्मा को एक दिन के लिए साऊंघाट की खंड शिक्षा अधिकारी बनाया ...और पढ़ें

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्रा को मिला खंड शिक्षा अधिकारी बनने का अवसर

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्रा को मिला खंड शिक्षा अधिकारी बनने का अवसर

HighLights

  1. मिशन शक्ति के तहत छात्रा करिश्मा बनीं एक दिन की BEO.

  2. विभागीय कामकाज और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को बारीकी से समझा.

  3. आत्मविश्वास से लबरेज करिश्मा ने IAS बनने का सपना बताया.

जागरण संवाददाता, रुधौली (बस्ती)। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय साऊघाट की कक्षा आठ की छात्रा कुमारी करिश्मा को एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी साऊंघाट बनाई गयी।

खंड शिक्षा अधिकारी की भूमिका निभाते हुए करिश्मा ने कार्यालय में बैठकर विभागीय कामकाज को बारीकी से देखा और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान करिश्मा के चेहरे पर आत्म विश्वास दिख रहा था।

इस दौरान छात्रा ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में होने वाले विभिन्न कार्यों,अभिलेखों के रखरखाव और शिक्षा विभाग से जुड़ी गतिविधियों को समझा। कार्यालय के कर्मचारियों ने उन्हें विभागीय कार्यों और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी।

एक दिन के लिए अधिकारी बनने का अवसर मिलने से छात्रा उत्साहित नजर आईं। इस मौके पर उमेश तिवारी, त्रिजुगी,प्रभात शुक्ला महेंद्र,अश्वनी दुबे,वैभव पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें- 308 नहीं… अब कहिए 250 पहियों वाला ट्रक; बस्ती में पकड़ी रफ्तार, एक ही दिन में 45KM दौड़ा, सफर जारी

यह भी पढ़ें- 308 पहियों वाले ट्रक से 58 पहिए निकले, अब 250 पहियों पर सफर जारी, बस्ती पहुंचने में दो महीने की देर

अधिकारी की कुर्सी पर बैठने से अच्छा लग रहा है। मेरे मन में विचार आ रहा है कि मैं भी पढ़ाई कर ऐसी कुर्सी पर बैठूं, आईएएस बनूं। इसके लिए अब और मेहनत कर करूंगी।

-

-कुमारी करिश्मा, छात्रा।