सोमवार को बस्ती के पॉलिटेक्निक चौराहे पर पहुंचेगा 308 पहियों वाला महाबली ट्रक, आवाजाही के चलते बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
बलरामपुर शुगर मिल्स की नई इकाई के लिए भारी उपकरण ले जा रहे ट्रक के कारण बस्ती में बिजली आपूर्ति ...और पढ़ें

HighLights
भारी उपकरण ले जा रहे ट्रक से बिजली बाधित होगी।
सुबह 6 से 10 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी।
बस्ती के पॉलिटेक्निक और हथियागढ़ क्षेत्र प्रभावित।
जागरण संवाददाता, बस्ती। बलरामपुर शुगर मिल्स लिमिटेड की स्थापित हो रही नई इकाई के लिए भारी उपकरण लेकर जा रहा ट्रक सोमवार की सुबह पॉलिटेक्निक चौराहा पहुंचेगा। यहां से गौरा चौराहा होते हुए आगे की ओर बढ़ेगा। ट्रक पर रखे उपकरण की ऊंचाई को देखते हुए विद्युत तार कहीं बाधा न बनें, इसके लिए विभाग पूरी तरह अलर्ट पर है।
विद्युत वितरण खंड सदर के उपखंड अधिकारी प्रभाकर कुमार ने बताया कि 33 केवी लाइन पॉलिटेक्निक और 11 केवी लाइन हथियागढ़ के रास्ते में पड़ रही हैं। ट्रक की सामान्य आवाजाही के लिए एहतियातन सुबह छह से 10 बजे तक आपूर्ति बंद रखी जाएगी।
