विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PET Exam 2026: बस्ती में 34 केंद्रों पर परीक्षा शुरू, CCTV और मजिस्ट्रेटों की निगरानी में अभ्यर्थी

Published: Sun, 25 Oct 2026 09:16 AM (IST)

बस्ती में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए 34 केंद्रों पर तैयारियां पूरी हो गई हैं, जहां रविवार को दो ...और पढ़ें

परीक्षा केंद्र पर पहुंचे छात्र। जागरण

परीक्षा केंद्र पर पहुंचे छात्र। जागरण

HighLights

  1. बस्ती में 34 केंद्रों पर पीईटी परीक्षा आयोजित।

  2. सीसीटीवी निगरानी, हर केंद्र पर मजिस्ट्रेट तैनात।

  3. अभ्यर्थियों के लिए 134 रोडवेज बसें लगाई गईं।

जागरण संवाददाता, बस्ती। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को 34 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित हो रही है। पहली पाली में 13,008 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। केंद्रों पर पहुंच रहे अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और परिचय पत्र की जांच के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सीसी कैमरों से निगरानी की जा रही है।

रोडवेज ने लगाईं 134 बसें
दूसरे जिलों में केंद्र आवंटित होने के कारण जिले के करीब 60 हजार अभ्यर्थियों के आवागमन को देखते हुए परिवहन निगम ने 134 बसें लगाई हैं। सामान्य यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए सिद्धार्थनगर डिपो से 20 अतिरिक्त बसें भी मंगाई गई हैं।

हर केंद्र पर मजिस्ट्रेट तैनात
परीक्षा के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक-एक सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे हैं।

दो पालियों में परीक्षा
पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12:05 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम 5:05 बजे तक होगी। दूसरी पाली के लिए दोपहर एक से 2:30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें- बस्ती में गेस्ट हाउस में फंदे से लटकता मिला मुसाफिर का शव, जांच में जुटी पुलिस

इन केंद्रों पर परीक्षा
सक्सेरिया इंटर कालेज, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कालेज, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज, किसान इंटर कालेज, हंसराज लाल इंटर कालेज, खैर इंटर कालेज, एपीएन पीजी कालेज, महिला महाविद्यालय और शिव हर्ष किसान डिग्री कालेज सहित जिले के 34 केंद्र शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- बस्ती के आनंद मोहन इसरो में बने वैज्ञानिक, देशभर में रोशन किया जनपद का नाम