विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ जा रहे संविदा कर्मचारियों को पुलिस ने रोका, एनएचएम मंडल अध्यक्ष और डॉक्टर हाउस अरेस्ट

Published: Mon, 12 Oct 2026 05:10 PM (IST)

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों की मांगों को लेकर लखनऊ जा रहे बस्ती मंडल के दो संविदा चिकित्सकों को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. संविदा चिकित्सक लखनऊ में प्रदर्शन के लिए जा रहे थे।

  2. पुलिस ने उन्हें गोटवा बाजार स्थित आवास पर रोका।

  3. डा. बीके वर्मा ने समान काम समान वेतन की मांग की।

जागरण संवाददाता, बस्ती। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर लखनऊ में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे बस्ती मंडल के दो संविदा चिकित्सकों को नगर थाना पुलिस ने सोमवार सुबह उनके पैतृक आवास गोटवा बाजार में रोक लिया। इनमें उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बस्ती मंडल अध्यक्ष डा.बीके वर्मा और डा. दिनेश सिंह कुशवाहा शामिल हैं।

संविदा कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर संगठन की ओर से लखनऊ में धरना-प्रदर्शन की तैयारी की गई थी। इसमें शामिल होने के लिए बस्ती मंडल से भी पदाधिकारियों के पहुंचने की योजना थी। इसी क्रम में दोनों चिकित्सकों को लखनऊ जाना था, लेकिन नगर थाना पुलिस ने उन्हें उनके पैतृक आवास गोटवा से आगे जाने से रोक दिया।

संगठन की ओर से अपनी मांगों को शासन के समक्ष रखने के लिए धरना-प्रदर्शन की तैयारी की गई थी। डा. बीके वर्मा ने कहा कि पुलिस ने गोटवा बाजार स्थित आवास पर देर शाम तक रोक दिया था। कर्मचारियों की मांग जायज है। सरकार से मांग है कि समान काम पर समान वेतन मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें- कोडीन सीरप के मामले में कोर्ट में पेश हुआ पंकज, पांच अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई