Move to Jagran APP

महिला को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

दोनों आरोपित गिरफ्तार कोतवाली थानाक्षेत्र की रहने वाली है पीड़िता

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 11:19 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 11:19 PM (IST)
महिला को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म
महिला को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

जागरण संवाददाता,बस्ती : बहन की शादी में शामिल होने आई महिला को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपितों पर कोतवाली थानाक्षेत्र के भद्रेश्वरनाथ के पास ले जाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसे मारपीट कर जान से मारने की नीयत से कुआनो नदी में धकेलने का भी आरोप है। दोनों आरोपित नाबालिग बताए जा रहे हैं।

loksabha election banner

कोतवाली थानाक्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के पिता ने थाने पर शुक्रवार की रात तहरीर देकर बताया कि 26 मई को उनकी छोटी बेटी की शादी थी। शादी में शामिल होने उनकी बड़ी बेटी आई थी। रात में वह घर से थोड़ी दूरी पर थी। तभी दो लड़के आए और उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठा कर अपने साथ ले गए। भद्रेश्वरनाथ स्थित मोहटा घाट के पास ले जाकर उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारापीटा।

आरोप है कि दुष्कर्म करने के बाद दोनों ने मिलकर महिला का मोबाइल छीन लिया। जान से मारने की नीयत से कुआनो नदी में धक्का दे दिया। इसके बाद दोनों वहां से भाग निकले। किसी तरह महिला नदी से बाहर आई और अर्धबेहोशी की हालत में वहीं पड़ी रही। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी पाकर पीड़िता के परिजन वहां पहुंचे और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी कोतवाल योगेन्द्र नाथ ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। दोनों आरोपितों में एक महिला का पूर्व परिचित है। आरोपितों की शिनाख्त के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

---


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.