मंत्री अनिल राजभर ने सुहेलदेव स्मृति द्वार व प्रतिमा का किया अनावरण
महादेवा विधायक की निधि से बनवाया गया स्मृति द्वार व प्रतिमा
जागरण संवाददाता, कुदरहा, बस्ती: कुदरहा ब्लाक मुख्यालय पर विधायक निधि से बने महाराजा सुहेलदेव स्मृति द्वार व प्रतिमा का अनावरण मंगलवार को मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। कहा कि महादेवा विधायक रवि सोनकर महापुरुष महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा व स्मृति द्वार का निर्माण कर राजभर समाज का सम्मान बढ़ाया है। यह कार्य पूर्ववर्ती सरकारों के जनप्रतिनिधियों ने कभी नहीं किया था। ओमप्रकाश राजभर ने महाराजा सुहेलदेव के नाम पर भासपा पार्टी बनाकर अब तक राजभर समाज को वोट बैंक के नाम पर छला है। साथ ही महापुरुष की स्मृति को संजोने की कोई पहल नही की। भाजपा ने राजभर समाज को सम्मान के साथ विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है। वहीं सपा, बसपा व कांग्रेस ने राजभर समाज को केवल वोट बैंक बनाने का काम किया। राजभर समाज का सम्मान व विकास भाजपा में ही है।
इसके पूर्व महादेवा विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, ब्लाक प्रमुख कुदरहा अनिल दुबे, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव देवा, प्रदीप पांडेय, प्रधान संघ अध्यक्ष कुदरहा धर्मेन्द्र चौधरी, शिवपूजन राजभर, वीरेंद्र राजभर, मोहंती दुबे ने मुख्य अतिथि को माला पहना व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। संचालन भाजपा नेता अश्वनी उपाध्याय व अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया।
महादेवा विधायक ने कहा कि राजभर समाज अग्रदूत महाराज सुहेलदेव की कोई भी प्रतिमा व उनके नाम पर कोई भी स्मृति द्वार न होने से मन में एक टीस रहती थी। इस टीस को मिटाने के लिए विधायक निधि से स्मृति द्वार व प्रतिमा स्थापित कराया गया। विधानसभा क्षेत्र में महापुरुषों के नाम पर दर्जनों स्मृति द्वार का निर्माण कार्य कराने के साथ ही चार पक्का पुल भी बनवाया गया है। वहीं पांचवे पुल के नाम पर कछुआड़ में पुल के निर्माण कार्य कराए जाने की प्रक्रिया चल रही है। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य शिवपूजन राजभर, वीरेंद्र राजभर, राम ललित चौधरी, प्रदीप पांडेय ने भी संबोधित किया। राजू पांडेय, जगदंबा शुक्ल, विष्णु दत्त शुक्ल, बलराम गौड़, चंद्रशेखर मुन्ना, महेश सोनकर, रवींद्र गौतम, रमेश मिश्रा, रवि पांडेय, रवींद्र अग्रहरि, पंकज कसौधन मौजूद रहे।
--
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत कलवारी, बस्ती: आंबेडकरनगर से कुदरहा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का कलवारी चौराहे पर अभिषेक सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया ।
लल्लू गिरी, दिलीप श्रीवास्तव, सुरेश सिंह, विजय प्रताप सिंह, बब्लू पांडेय, अखंड प्रताप सिंह, राहुल सिंह, संजय चौधरी, अजय प्रताप चौधरी,मनीष गौड़ राज कुमार, ऋषभ मौजूद रहे।