विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्लास्टिक कांपलेक्स में उद्यमियों से मिल आयुक्त ने जानी समस्याएं

By JagranEdited By:
Published: Wed, 10 Nov 2021 11:43 PM (GMT+05:30)

जासंबस्ती मंडलायुक्त गोविद राजू एनएस ने बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र प्लास्टिक कांपलेक्स में पहुंच

प्लास्टिक कांपलेक्स में उद्यमियों से मिल आयुक्त ने जानी समस्याएं
प्लास्टिक कांपलेक्स में उद्यमियों से मिल आयुक्त ने जानी समस्याएं

जासं,बस्ती: मंडलायुक्त गोविद राजू एनएस ने बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र प्लास्टिक कांपलेक्स में पहुंच गए। दो घंटे तक औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। ड्रेनेज, जल निकासी की समस्या के अलावा स्ट्रीट लाइट, सड़क एवं बिजली सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

मंडलायुक्त ने मेसर्स मानिक बेकर्स, सिंह पेपर प्रोडक्ट, चौधरी फ्लोर मिल्स प्रालि, विकीज इंडिया लि, हिन्दुस्तान इण्डस्ट्रीज एवं पराग डेयरी प्रतिष्ठान को देखा। इन इकाइयों में उद्यमियों की समस्याएं सुनी। औद्योगिक विभाग को निर्देशित किया कि औद्योगिक क्षेत्र की ड्रेनेज समस्या के स्थायी समाधान एवं जिला पंचायत द्वारा की जा रही कर वसूली के संबंध में विचार-विमर्श के लिए मंडलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक आहूत की जाए। उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश पासवान के साथ ही एचसी शुक्ला, महासचिव चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, केएन श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपीसीडा, गोरखपुर, दुग्ध अधिकारी, पराग डेयरी, बस्ती एवं उद्यमी हेमन्त सावलानी, ओमप्रकाश आर्या, विमल सावलानी तथा ज्ञान प्रताप सिंह प्रोपराइटर सिंह पेपर प्रोडक्ट आदि उद्यमी उपस्थित रहे। उर्वरक मिलने में यदि आए समस्या तो दर्ज कराएं शिकायत जासं. बस्ती : रबी सीजन की बोआई प्रारंभ हो चुकी है। किसान उर्वरक और बीज की खरीदारी कर रहे हैं। उर्वरक संबंधित किसी भी समस्या के लिए किसान कृषि विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि किसानों से संबंधित समस्या व निस्तारण के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रधान सहायक प्रहलाद मो. 9450564376 और राकेश पांडेय मो. 7376551046 से किसान शिकायत कर सकते हैं। इससे किसानों की समस्याओं का समाधान शीघ्र हो जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।