नदियों में लगाई आस्था की डुबकी, किया दान-पुण्य
मकर संक्रांति पर सुबह छह बजे से ही नदियों के घाटों पर उमड़ी भीड़
जागरण संवाददाता,बस्ती: मकर संक्रांति पर शनिवार को श्रद्धालुओं ने कुआनों, सरयू व मनोरमा नदियों के घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। स्नान ध्यान करने के बाद दान देकर पुण्य अर्जित किया।
सुबह छह बजे से सरयू नदी के नौरहनी घाट, मनोरमा नदी के मनवर संगम व कुआनो के अमहट घाट पर श्रद्धालु पहुंचे। यहां सबसे पहले स्नान किया। उसके बाद सूर्यदेव को अर्घ्य देकर आराधना की। इसके साथ ही सुख-समृद्धि और निरोग की मनोकामनाओं के साथ लोग खिचड़ी, गर्म वस्त्र, तिल, चावल, घी, कंबल, गुड़ का दान भी किया। बच्चों से लेकर बूढ़े तक इस पर्व पर स्नान करने के बाद श्रद्धा से दान करते नजर आए। जगह-जगह पर मेले का आयोजन भी किया गया।
------
फोटो- 1,5,6,16
बस्ती: मकर संक्रांति के अवसर पर भाजपा नेता रमाकांत पांडेय की ओर से कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के बलुआ गांव में स्थित दुर्गा माता मंदिर पर खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भाजपा नेता ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म में पर्व अनेकता में एकता को दर्शाते हैं। मकर संक्रांति सभी के जीवन में खुशियां लाती है। अवधेश प्रताप सिंह, पुनीत यादव, सुमित श्रीवास्तव, अशोक कुमार गौतम मौजूद रहे। चित्रांश क्लब बस्ती इकाई द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर क्लब के जिला संयोजक अविनाश श्रीवास्तव और अध्यक्ष गजालुर रहमान के संयोजन में गरीब बस्ती में खिचड़ी सामग्री का वितरण किया गया। कटेश्वर पार्क के निकट स्थित बासफोड़ परिवारों में चावल, दाल, नमक, आलू, मसाला आदि मिला तो उनके चेहरों पर मुस्कान थी। शेष नारायण गुप्ता, रणदीप माथुर, मकसूद, डा. मनोहर हुसेन, कृष्ण कुमार प्रजापति मौजूद रहे। राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष आशीष उर्फ कल्लू बाबा के संयोजन में खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों में मास्क का वितरण कर कोरोना से बचाव का संदेश दिया गया।
ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष कन्हैयालाल बजाज ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व हमें नवीन ऊर्जा के साथ कार्य करने का अवसर देता है। राधेश्याम कमलापुरी, सुनील गुप्ता, अमीर चंद गुप्ता मौजूद रहे। कायस्थ सेवा ट्रस्ट के संस्थापक /अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में धर्मशाला रोड़ पर स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर सभागार में खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम चित्रगुप्त मंदिर के अध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन वर्मा तथा जिलाध्यक्ष सर्वेश श्रीवस्तव ने भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा पर माला पहनाकर पूजा अर्चन किया। सौरभ सिन्हा ,अंकुर वर्मा ,राजेश श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव मौजूद रहे। हर्रैया कार्यालय के अनुसार विकास क्षेत्र के हुड़ण कुंवर व हर्रैया में सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता नगर प्रचारक अभिनंदन ने कहा कि माघ महीने में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर वातावरण में सूर्य की ऊर्जा और ऊष्मा अधिक प्राप्त होती है। संचालन रवीन्द्रनाथ सिंह ने किया। संतोष सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह, डा. विनोद कुमार शुक्ल,अखिलेश सिंह,बबलू पांडेय मौजूद रहे। रुधौली कार्यालय के अनुसार विधानसभा क्षेत्र के सगरा में वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह की ओर से सामाजिक समरसता खिचड़ी भोज आयोजन किया गया।
शैलेंद्र सिंह रणबीर भी शामिल हुए। धर्मेंद्र सिंह, दुष्यंत विक्रम सिंह, महावीर गुप्ता, अभिजीत सिंह,संदीप,
शिवम सिंह,प्रकाश चौधरी मौजूद रहे।