Move to Jagran APP

कुंभकारों की मेहनत के दीयों से रोशन होगी दीपावली

तेजी से चल रहे कुंभकारों के चाक शहर से लेकर गांव तक दीयों की मांग

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Oct 2021 11:36 PM (IST)Updated: Mon, 25 Oct 2021 11:36 PM (IST)
कुंभकारों की मेहनत के दीयों से रोशन होगी दीपावली
कुंभकारों की मेहनत के दीयों से रोशन होगी दीपावली

जागरण संवाददाता, परशुरामपुर, बस्ती : दीपावली पर घर को रोशनी से जगमगाने के लिए कुंभकार दीये बनाने में जुटे हैं। दीपावली बिना मिट्टी के दीयों के अधूरी लगती है। आज भी मिट्टी के दीयों की मांग है। कुंभकार समाज के लोग इन दिनों मिट्टी के दीये बनाने में व्यस्त हैं। इस काम में उनका पूरा परिवार जुटा हुआ है। इन्हीं की मेहनत से बनाए दीयों से दीपावली पर्व पर हर घर रोशनी से जगमगा उठता है।

loksabha election banner

अरजानीपुर के कुंभकार आज भी लोगों को दीपावली पर्व की लोक परंपरा से जोड़े हुए है। इनके बनाए गए दीयों से दीपावली में लोगों के घर जगमगाएंगे। दीपावली नजदीक आते ही इनके चाकों की रफ्तार तेज हो गई है। एक दशक पहले दीपावली पर लोग चाइनीज झालरों का उपयोग करते थे। रंग बिरंगी लाइटों की चकाचौंध के बीच दीये की रोशनी गायब होने लगी थी। समय बदला और चाइनीज झालरों की जगह भारतीय उत्पाद बाजार में छा गए। पहले दीयों की खरीदारी केवल शुभ के नाम पर ही की जा रही थी। लोग 11 से 21 व 51 दीये लेकर काम चला रहा थे। जिससे कुंभकारों का व्यवसाय भी प्रभावित हो गया था। साथ ही उनकी मेहनत का वाजिब दाम भी नहीं निकल पा रहा था। समय बदलते ही दीयों की मांग बढ़ गई। अरजानीपुर के कुंभकार पतिराम, अशोक प्रजापति, झिनकान, रामजस ने हार नहीं मानी। इस व्यवसाय से जुड़े रहे। धीरे-धीरे लोग चाइनीज झालरों को छोड़ स्वदेशी की ओर बढ़ने लगे। ऐसे में फिर से एक बार दीयों की मांग बढ़ गई ।

कुंभकार की पहले की अपेक्षा अब दीयों को अधिक से अधिक बनाकर बाजार में बेचने ले जा रहे हैं। दीपावली अरजानीपुर के कुंभकारों ने बताया कि दीपावली पर 20 से 30 हजार दीये बेचने के लिए तैयार किया जा रहे हैं। अब कुल्हड़ की मांग भी होने लगी है जिससे थोड़ी राहत मिली है। पहले दीपावली के बाद उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाता था। मिट्टी का बर्तन बनाने वाले रानीपुर बस्थनवां गाव निवासी अयोध्या प्रसाद, सीताराम ने बताया कि वर्तमान में मिट्टी के बर्तनों की मांग कम हुई। अब बच्चों को दूसरा व्यवसाय अपनाने को प्रेरित कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.