नेताजी की जयंती की पूर्व संध्या पर अभाविप ने किया रक्तदान
विभाग संगठन मंत्री शिवानंद पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता एवं छात्रों ने रक्तदान किया।
जासं,बस्ती: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से एपीएनपीजी कालेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। विभाग संगठन मंत्री शिवानंद पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता एवं छात्रों ने रक्तदान किया।
विभाग संगठन मंत्री ने बताया कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हितों के साथ ही साथ समाज हित में भी कार्य करती है। इसी क्रम में नेताजी की जयंती की पूर्व संध्या पर रक्तदान किया गया। रक्तदान से एक से अधिक जीवन बचाया जा सकता है। युवाओं से भी समय समय पर रक्तदान करने की अपील किया। वाइएसजी सुरक्षा एकेडमी के विद्यार्थियों ने भी रक्तदान किया। अखिलेश प्रताप सिंह, विकास तिवारी, अमित पटेल, शिवेश शुक्ला, अभिषेक, दुर्गेश यादव, सुधाकर उपाध्याय, विनय पटेल, विनय यादव,रोहन मिश्रा,उत्कर्ष पटेल, पिटू यादव, दुर्गेश यादव सहित अन्य ने रक्तदान किया। लेफ्टिनेंट जितेंद्र शाही, छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, पंकज चौधरी, अमन शर्मा, अंकुर सिंह आदि लोग मौजूद रहे। याद किए गए रामू उपाध्याय
जासं,बस्ती: वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति और प्रेमचन्द साहित्य एवं जन कल्याण संस्थान द्वारा शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की पूर्व संध्या पर आजाद हिद फौज के सेनानी रामू उपाध्याय को याद किया गया। महासचिव श्याम प्रकाश शर्मा ने कहा कि नेताजी ने देश की गुलामी को निकट से महसूस किया और विश्व भ्रमण कर आजादी के संघर्ष के लिए जो वातावरण सृजन किया संसार में ऐसा दूसरा उदाहरण नहीं मिलता। जनपद के फेटवा निवासी रामू उपाध्याय इसी संकल्प को लेकर नेताजी से जुडे। संयोग ही है कि दोनों महापुरुषों की जयंती एक ही दिन है।
अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार सत्येन्द्रनाथ मतवाला ने नेताजी के योगदान पर चर्चा की। वरिष्ठ कवि डा. रामकृष्ण लाल जगमग की रचना वोट के तवे पर रोटी सेक रहे हैं, सत्ता का हुस्न देखकर दिल फेंक रहे हैं, नेता सुभाष देश हित कुरबान हुए तुम, आज के नेता तो देश बेच रहे हैं। ने सोचने पर विवश किया। पं. चंद्रबली मिश्र, अनुरोध कुमार श्रीवास्तव, बटुकनाथ शुक्ल, अजमत अली सिद्दीकी, दीनानाथ यादव सहित अन्य मौजूद रहे।