बस्ती में मनोरमा नदी पर 15 करोड़ की लागत से बनेगा , निर्माण के लिए 7.78 करोड़ जारी
बस्ती के बहादुरपुर विकास क्षेत्र में मनोरमा नदी पर 15.56 करोड़ रुपये की लागत से सेतु निर्माण को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
मनोरमा नदी पर 15.56 करोड़ का सेतु निर्माण स्वीकृत।
इटैली-सेमरा चीगन संपर्क मार्ग पर बनेगा पुल।
बहादुरपुर सहित दर्जनों गांवों को मिलेगा सीधा लाभ।
संवाद सूत्र, बहादुरपुर (बस्ती)। विकास क्षेत्र बहादुरपुर के लोगों को बड़ी सौगात मिली है। शासन ने राज्य योजना अंतर्गत इटैली-सेमरा चीगन संपर्क मार्ग पर मनोरमा नदी के ऊपर सेतु निर्माण को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। सेतु के साथ पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग तथा सुरक्षात्मक कार्य भी कराए जाएंगे। शासन के निर्णय की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में प्रसन्नता है।
उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव की ओर से लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को जारी शासनादेश के अनुसार परियोजना की कुल लागत 15 करोड़ 56 लाख 40 हजार रुपये निर्धारित की गई है।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में निर्माण कार्य के लिए 7 करोड़ 78 लाख 20 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। परियोजना के पूरा होने से बहादुरपुर, इटैली, सेमरा चीगन, उमारिया, मरवटिया, सोनहा, मटेरा सहित दर्जनों गांव के लोगों को सीधे लाभ मिलेगा।
शासन द्वारा पुल निर्माण के लिए धन जारी होने की सूचना मिलते क्षेत्र के लोगो में प्रसन्नता है। संजीव पांडेय, संदीप पांडेय, राजीव मिश्र, विक्रांत पांडेय, विनोद पांडेय, महेंद्र कुमार आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
