रोशनदान तोड़कर दुकान से उड़ाई नकदी और सामान, 4 लाख की चोरी के बाद बदमाशों ने किया ये खतरनाक काम
बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र में एक मोबाइल दुकान में बड़ी चोरी हुई है। चोरों ने रोशनदान तोड़कर प्रवेश किया और लगभग साढ़े तीन लाख रुपये के दो दर्जन मोबाइल, नकदी और अन्य सामान चुरा लिए। पहचान से बचने के लिए वे सीसीटीवी की हार्ड डिस्क भी ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन लगातार हो रही चोरियों से व्यापारियों में भय का माहौल है।

संवाद सूत्र, बस्ती। जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े कर दिए है। सोनहा, नगर के बाद अब गौर थाना क्षेत्र के चोरों ने मोबाइल की दुकान में चोरी की बड़ी घटना हो अंजाम दिया है। दुकान के पीछे नकबजनी कर भीतर घुसे चोरों ने साढ़े तीन लाख रुपए कीमत के दो दर्जन मोबाइल, नगदी और अन्य सामान चुरा ले गए। पुलिस पूरे घटना की जांच कर रही है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मझौवा चौबे गांव निवासी अरविंद चौधरी की गौर थाना क्षेत्र के टिनिच बुद्ध बाजार में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक की पुरानी दुकान है। मंगलवार की रात वह दुकान बंद कर अगनियापुर स्थित अपने आवास पर सोने गए। आधी रात को जगे तो मोबाइल पर दुकान पर लगे सीसी कैमरे के माध्यम से गतिविधि देखने का प्रयास किया तो कैमरा बंद मिला।
अनहोनी की आशंका पर पहुंचे दुकान
अनहोनी की आशंका होने पर वह तत्काल दुकान पर पहुंचे तो नाराज देखकर सन्न रह गए। दुकान के पिछले हिस्से में रोशनदान के पास नकब काट कर भीतर घुसे हुए चोरों ने दरवाजे और चैनल का ताला तोड़ा। इसके बाद दुकान के अगले हिस्से में रखी दो दर्जन से अधिक मोबाइल पांच हजार नगदी और अन्य सामान लेकर चोर भाग गए।
सीसी कैमरे से उनकी पहचान न हो सकते इसलिए अपने साथ जाते समय हार्ड डिस्क भी लेकर चले गए। दुकान के चार सौ मीटर के के दायरे में दो बैंक है। जहां पुलिसकर्मी रात में पहरा देते है। लेकिन इसकी भनक किसी को नहीं लगी। आधी रात को चौकी प्रभारी टिनिच श्रीहरि राय मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल किया।
बाजार और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर लगे सीसी कैमरों की जांच की जा रही है। कुछ संदिग्ध लोगों की पुलिस ने चिन्हित किया है। लेकिन बीच बाजार हुई चोरी की इस बड़ी वारदात के बाद व्यापारियों में डर बना हुआ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।