विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अजगैवा जंगल में बनेगा लेखपाल प्रशिक्षण विद्यालय, SDM ने राजस्व टीम संग किया स्थलीय निरीक्षण

Published: Sat, 24 Jan 2026 12:47 PM (IST)

भानपुर तहसील के अजगैवा जंगल में मंडलीय लेखपाल प्रशिक्षण विद्यालय और छात्रावास के निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। उप जिलाधिकारी हिमांशु कुमार ने राजस्व टीम के साथ स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने 10 हेक्टेयर बंजर भूमि में से 4 हेक्टेयर पर प्रस्तावित केंद्र के लिए जगह देखी। निरीक्षण के दौरान बंजर भूमि पर गेहूं की बुवाई पाए जाने पर SDM ने अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण। जागरण

एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण। जागरण

HighLights

  1. लेखपाल प्रशिक्षण विद्यालय और छात्रावास का निर्माण अजगैवा जंगल में।

  2. SDM ने राजस्व टीम के साथ स्थल का निरीक्षण किया।

  3. अवैध कब्जा हटाने के निर्देश, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी।

संवाद सूत्र, टिनिच, बस्ती। भानपुर तहसील क्षेत्र के अजगैवा जंगल ग्राम पंचायत में मंडलीय लेखपाल प्रशिक्षण विद्यालय एवं छात्रावास के निर्माण को लेकर प्रशासनिक अमले ने तैयारी शुरू कर दी है। उप जिलाधिकारी भानपुर हिमांशु कुमार शुक्रवार को चकबंदी और राजस्व टीम के साथ अजगैवा जंगल ग्राम पंचायत पहुंचे। यहां पर सरकारी भूमि के बारे में जानकारी लिया।

इसके बाद स्थलीय निरीक्षण कर बिंदुवार विवरण संकलित करने का निर्देश दिया। ग्राम पंचायत के बंजर भूमि के घाटा संख्या 9 सौ 21 पर राजस्व टीम के साथ पहुंचे उप जिलाधिकारी ने आसपास के फसल के बारे में जानकारी ली। पता चला की बंजर भूमि पर कुछ लोगों ने गेहूं की बुवाई कर दी है। इसकी जानकारी होने पर वह भड़क गए और तत्काल राजस्व टीम से अवैध कब्जे को खाली करने का निर्देश दिया।

उन्होंने मंडलीय लेखपाल प्रशिक्षण विद्यालय को लेकर भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया। बताया कि कुल बंजर भूमि 10 हेक्टेयर है। जिसमें से चार हेक्टेयर भूमि पर प्रशिक्षण केंद्र बनना प्रस्तावित है। इस दौरान बंजर भूमि पर किसी तरह का कोई स्थाई निर्माण नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें- बस्ती में 20000 से अधिक महिलाएं बनीं लखपति दीदी, आर्थिक स्थिति मजबूत कर परिवार के लिए बनीं सहारा

कुछ लोगों द्वारा फसल की बुवाई की गई है। जिसे खाली कराने की प्रक्रिया तत्काल शुरू कर दी गई है। उप जिलाधिकारी ने भी स्पष्ट किया कि यदि कब्जेदार स्वयं भूमि खाली कर देंगे तो ठीक है, अन्यथा उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

इस दौरान राजस्व निरीक्षक शक्ति शरण, चकबंदी कानूनगो राजेश मिश्र, चकबंदी लेखपाल सुभाष, प्रधान प्रतिनिधि चंद्र शेखर चौधरी, आनंद मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।