बस्ती के रवई नदी में मिला श्रमिक का शव, पुलिस जांच में जुटी
बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में रवई नदी से एक 45 वर्षीय श्रमिक चंद्रभान का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

HighLights
बस्ती की रवई नदी में मिला अधेड़ का शव।
मृतक की पहचान 45 वर्षीय श्रमिक चंद्रभान के रूप में।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू की।
संवाद सूत्र टिनिच, बस्ती। घर से निकले अधेड़ का नदी में शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की पहचान होके के बाद पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बघोड़ा निवासी 45 वर्षीय चंद्रभान पुत्र उरई शनिवार की रात घर से निकले थे।
आधी रात को रवई नदी के धोबहा घाट के किनारे पहुंच गए। रात में ही किसी ने चंद्रभान का शव नदी में देखा। इसके बाद चौकी प्रभारी दुबौला विवेकानंद तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल कर शव की पहचान कराई।
मृतक के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता था। उसी से अपने परिवार की जीविका चलाता था। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि वह नशे का आदी था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें- बस्ती में रिश्वतखोरी और लापरवाही पर कार्रवाई, पकड़े गए सफाई कर्मी सहित दो निलंबित
थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार विधि कार्रवाई की जाएगी।