बस्ती में युवा एथलीटों का राष्ट्रीय मुकाबलों के लिए ट्रायल पूरा, कई युवा खिलाड़ियों का हुआ सेलेक्शन
बस्ती में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित चैंपियनशिप में अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया गया।

चयनित खिलाड़ी नवंबर में 20वीं राष्ट्रीय अंतर-जिला जूनियर एथलेटिक्स मीट 2026 में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
HighLights
बस्ती में 4वीं जिला ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया गया।
चयनित खिलाड़ी तेलंगाना में राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स मीट में भाग लेंगे।
जागरण संवाददाता, बस्ती। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से वाल्टरगंज खेल मैदान में 4वीं जिला ओपन स्कूल-क्लब जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप–2026 का आयोजन किया गया। 2 दिन चली प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों और क्लबों के अंडर-14 तथा अंडर-16 आयु वर्ग के बालक व बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
इन खिलाड़ियों का चयन ट्रायल होने के बाद तेलंगाना सरकार के सहयोग से नवंबर में आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की तरफ से खेलने का अवसर मिलेगा।
जयपुरिया स्कूल के अंडर-14 बालक वर्ग शाटपुट खेल में अस्मित पांडेय व मोहम्मद कैफ तथा बालिका वर्ग में वाल्टरगंज की साइमा खातून व जैस्मिन का चयन हुआ है। इसी तरह अंडर-16 बालक एवं बालिका वर्ग में 60 मीटर रेस में महेश पाल व ज्योति गुप्ता, लांग जंप में बलराम, शाटपुट में शिवांश पांडेय, 600 मीटर रेस में आलोक चौधरी व नंदिनी का चयन हुआ है।
80 मीटर हर्डल्स में विनीत तथा जैवलिन थ्रो अंडर-16 में जयपुरिया स्कूल के प्रतीक राज का चयन हुआ है। एथलेटिक्स कोच पंकज चौधरी, चंद्रभूषण, रामकेश भारद्वाज, नैतिक, आलोक भारद्वाज, इं. अंशुल पटेल ने चयन ट्रायल में सहयोग किया।
बताया कि चयनित खिलाड़ियों को 20वीं राष्ट्रीय अंतर-जिला जूनियर एथलेटिक्स मीट (एनआइडीजेएएम)– 2026 में जनपद का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा जो वाक्सेन यूनिवर्सिटी, कामकोले, हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित होगी।
यह भी पढ़ें- महिला एथलीट्स ने पहली बार कराया जीन टेस्ट: AFI ने बढ़ाई सख्ती, देश में नई व्यवस्था लागू
